LOADING...
फिल्म 'मातृभूमि' से नया गाना जारी, सलमान खान-चित्रांगदा नहीं; ये नए चेहरे आए नजर

फिल्म 'मातृभूमि' से नया गाना जारी, सलमान खान-चित्रांगदा नहीं; ये नए चेहरे आए नजर

Apr 10, 2026
01:34 pm

क्या है खबर?

सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर खबरों में छाए हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले अप्रैल, 2026 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब रिलीज अगस्त तक आगे बढ़ा दी गई है। इस बीच, अभिनेता ने लोगों में फिल्म का उत्साह बनाए रखने के लिए नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' जारी किया है। हालांकि, इसमें चित्रांगदा सिंह के साथ वह खुद नजर नहीं आए हैं, बल्कि 2 नए चेहरों का परिचय कराया गया है।

गाना

श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा की आवाज में जारी हुआ गाना

'मेरा जी नहीं भरा' गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। यह गाना 2 नए चेहरों जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है, जो फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। सलमान ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'सिल्वर स्क्रीन पर आपका स्वागत है...जैन शॉ और अभिश्री सेन।' इससे पहले 'मातृभूमि' के 2 अन्य गाने, 'मैं हूं' और 'चांद देख लेना' जारी हो चुके हैं, जिनका फिल्मांकन सलमान और चित्रांगदा पर किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने की एक झलक

Advertisement