सलीम खान की हालत गंभीर, सलमान खान ने रोकी शूटिंग; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद
क्या है खबर?
सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके भर्ती होने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सांस लेने में तकीलक के चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। खान परिवार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि उनकी माैजूदा स्थिति 'गंभीर' बताई जा रही है। उधर, पिता के साथ रहने के लिए सलमान ने अपनी सभी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दिया है।
स्थिति
सलीम खान को देखने पहुंचा पूरा परिवार
न्यूज 18 के मुताबिक, सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया, "सलीम साहब की हालत गंभीर है। हम सभी चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द घर लौट आएं।" वहीं TOI के मुताबिक, डॉक्टर ने मीडियाकर्मियों द्वारा सलीम की हालत पूछने पर कहा, "वे ICU में हैं। कृपया परिवार के प्रतिनिधि से बात करें।" दिग्गज लेखक से मिलने के लिए उनकी दोनों पत्नियां सलमा खान, हेलन और बेटा-बेटी, दामाद समेत पूर परिवार अस्पताल पहुंचा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Mumbai: Actor Salman Khan's sister Alvira Khan Agnihotri arrives at Lilavati Hospital in Mumbai to see Veteran actor and film producer Salim Khan, who has been admitted here. pic.twitter.com/E9KF2JaxnW
— ANI (@ANI) February 17, 2026
दुआ
सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे, फैंस कर रहे दुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम को 17 फरवरी की सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान अपने पिता को देखने के लिए सलमान खान पहुंचे थे। इस दौरान उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। काले रंग के कपड़े और टोपी पहने उनके चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही थी। उधर फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए सलीम के प्रति अपनी दुआएं भेज रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।