LOADING...
सलमान खान ने सुबह 4 बजे साझा किया ऐसा पोस्ट, तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल
सलमान खान की पोस्ट ने खींचा ध्यान

सलमान खान ने सुबह 4 बजे साझा किया ऐसा पोस्ट, तस्वीरें देख पिघल जाएगा दिल

Apr 06, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

सलमान खान समय-समय पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं। फिलहाल तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस बीच, सलमान ने तड़के सुबह-सुबह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक तरफ जहां तस्वीरें देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे, तो वहीं कुछ फैंस चिंतित हो गए कि आखिर अभिनेता इतनी रात क्यों जाग रहे थे।

पोस्ट

'माय सुख' के साथ समय बिताते दिखे सलमान खान

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्हें सफेद शर्ट और नीली जींस पहने देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि तस्वीरों में अभिनेता के साथ उनके पालतू डॉगी भी नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, '3:55 माय सुख।' जाहिर है कि सलमान अपनी मुस्कुराहट से आज भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। इन तस्वीरों में उनकी यही मुस्कुराहट और खुशी लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

प्रतिक्रिया

सलमान खान की तस्वीरों पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

उधर आधी रात को तस्वीरें देखने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'भाई की झलक, सबसे अलग।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान।' एक ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मतलब भाईजान को नींद नहीं आती रात को।' यही नहीं, धनश्री वर्मा, नेहा मलिक और टीना दत्ता समेत कई सितारे भी सलमान की तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी साझा कर रहे हैं।

Advertisement