'ये प्रेम मोल लिया' देख सलमान खान हुए खुश, 'प्रेम' बनकर पूरी टीम को दी बधाई
क्या है खबर?
फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज के बाद से दर्शकों का दिल जीत रही है, वहीं अब सलमान खान ने फिल्म से आयुष्मान और शरवरी का पोस्टर साझा कर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर काफी अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं, साथ ही सलमान ने 'प्रेम' के खास अंदाज में पूरी टीम पर अपना प्यार लुटाया।
तारीफ
सलमान ने की 'ये प्रेम मोल लिया' की तारीफ
सलमान ने अपने में सूरज को संबोधित करते हुए पूरी टीम को टैग करते हुए लिखा, 'बधाई हो सूरज बाबू, 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। आपके 'प्रेम' की तरफ से ढेर सारा प्यार।'
इस पोस्ट को साझा कर उन्होंने सूरज, शरवरी, आयुष्मान खुराना ओर राजश्री फिल्म्स को भी टैग किया है।
उधर शरवरी और आयुष्मान ने सलमान के पोस्ट को फिर से साझा कर उन्हें धन्यवाद भी कहा है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
LATEST - Salman Khan showers his love on Sooraj Barjatya's film #YehPremMolLiya via Instagram story!
— I'm Jay. (@IBeingJay_) November 28, 2026
"Badhai ho suraj babu, hearing great things about Yeh Prem Mol liya !! Bahut sara prem from your prem " ♥️ #SalmanKhan pic.twitter.com/QhL3eqnOcA
काम
सलमान और सूरज ने साथ में किया इन फिल्मों में काम
सूरज और सलमान ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में शामिल हैं।
इन सभी फिल्मों में सलमान ने 'प्रेम' का किरदार निभाया था, जो उनका एक ऐसा ऑन-स्क्रीन नाम बन गया, जिससे वो काफी मशहूर हुए।
अब सूरज जल्द ही सलमान के साथ फिल्म 'ये प्रेम की शादी' लेकर आने वाले हैं।
जानकारी
'ये प्रेम मोल लिया' ने की इतनी कमाई
'ये प्रेम मोल लिया' की बात करें, तो इसने रिलीज के 2 दिनों में दुनिया भर में 18.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पाहवा, राजेश कुमार और सौम्या टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं।