LOADING...
'धुरंधर 2' में सलमान खान निभाएंगे बड़े साहब का किरदार? वायरल फोटो से उठे सवाल
सलमान खान की वायरल तस्वीर ने शुरू की चर्चा

'धुरंधर 2' में सलमान खान निभाएंगे बड़े साहब का किरदार? वायरल फोटो से उठे सवाल

Feb 04, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अपनी दूसरी कड़ी के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 3 जनवरी को निर्माताओं ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर जारी किया जिसके बाद से फैंस का उत्साह सीक्वल को लेकर दोगुना बढ़ चुका है। इस बीच, एक अन्य तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। अटकलें लगने लगी हैं कि सलमान खान 'धुरंधर 2' में शामिल हो रहे हैं, जो बड़े साहब का किरदार निभाएंगे।

तस्वीर

संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ दिखे सलमान खान

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में सलमान को संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ देखा जा सकता है। चूकि 'धुरंधर' में 'बड़े साहब' का जिक्र कई बार हुआ, लेकिन इस किरदार का खुलासा आखिर तक नहीं हुआ। इसलिए चर्चा है कि फिल्म में बड़े साहब कोई और नहीं, बल्कि सलमान होंगे। कुछ का कहना है कि ये तस्वीर मॉर्फ्ड या AI-जनरेटेड हो सकती हैं। वहीं, कुछ लोग तो सलमान के कैमियो का अंदाजा भी लगाना शुरू कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल तस्वीर

Advertisement

फिल्म

फिल्म को सीक्वल से बड़ा बनाने की योजना में निर्माता?

न्यूज 18 के मुताबिक, अनुमान है कि निर्माता सीक्वल को मूल फिल्म से बड़ा बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सलमान को कास्ट करने की योजना बनाई है। हालांकि, वायरल तस्वीर की अटकलों पर निर्माता या अभिनेता ने कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया है। 19 मार्च को फिल्म रिलीज के बाद पता चल सकेगा कि वाकई सलमान 'धुरंधर: द रिवेंज' से जुड़े हैं या नहीं। सीक्वल में संजय, अर्जुन और आर माधवन भी अपने किरदारों में वापसी करेंगे।

Advertisement