शरद कपूर की आर्थिक तंगी का सहारा बने सलमान खान, उठाया ये बड़ा कदम
क्या है खबर?
बॉलीवुड में 'जोश' और 'दस्तक' जैसी फिल्मों में दिख चुके अभिनेता शरद कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी निजी और आर्थिक स्थिति का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। खबर है कि अभिनेता सलमान खान ने उनकी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान से पहले, सोनू सूद भी शरद की मदद के लिए आगे आए थे।
सहायता
आर्थिक सहायता के लिए आगे आए सलमान
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि सलमान की टीम ने शरद से संपर्क किया है। अभिनेता ने उनसे उनका हालचाल पूछा है और उनकी आर्थिक मदद का जिम्मा उठाया है।
सलमान के इस कदम के पीछे का फैसला शरद की आर्थिक स्थिति का सहारा बनना है।
हालांकि, सलमान या उनकी टीम की ओर से अब तक इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मुश्किल वक्त
सोनू ने किया दवाइयों का इंतजाम
अभिनेता सोनू भी शरद द्वारा मदद की अपील किए जाने के बाद उनकी सहायता के लिए आए थे।
बताया जा रहा है कि उन्होंने शरद के लिए दवाइयों का इंतजाम किया है और उनकी मौजूदा परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
कई साल से लाइमलाइट से दूर चल रहे शरद पिछले 2 साल से गंभीर चोट के कारण बिस्तर पर हैं। अपने वीडियो में उन्होंने बताया था कि काम न मिलने के कारण वह डिप्रेशन में हैं।