LOADING...
सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV, जानिए 'भाईजान' की गाड़ियों का कलेक्शन
सालमान खान की गाड़िया का कलेक्शन

सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV, जानिए 'भाईजान' की गाड़ियों का कलेक्शन

Apr 07, 2023
01:07 pm

क्या है खबर?

सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों के बीच अभिनेता ने नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV खरीदी है। यह गाड़ी अभी तक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार से इसे आयात किया है। सलमान ने बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV को अपने गाड़ियों के काफिले में जोड़ा है, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अन्य गाड़ियां

सलमान के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां

निसान पेट्रोल SUV को साउथ एशिया बाजार में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक माना जाता है। यह गाड़ी सुरक्षा की नजर से भी काफी खास मानी जाती है। गौरतलब है कि सलमान के पास निसान पेट्रोल SUV के अलावा लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, ऑडी A8, मर्सिडीज बेंज S-क्लास, लेक्सस LX 470, टोयोटा लैंड क्रूजर, पोर्श कायेन, BMW X6, ऑडी RS7 और मर्सिडीज बेंज GL-क्लास जैसी कई महंगी गाड़िया हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियोे