सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नाई, भेजा धमकी भरा मैसेज
क्या है खबर?
सलमान खान को कई बार धमकी देने वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब उनके बहनोई आयुष शर्मा के पीछे पड़ गया है। यह मामला ऐसे वक्त संज्ञान में आया है, जब मशहूर फिल्म निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना घटी। इसके अलावा, रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के जरिए एक धमकी वाला वाॅयस नोट भेजा गया। फिलहाल, मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आयुष के मैनेजर से इस घटना से संबंधित बयान रिकॉर्ड किया है।
जांच
मुंबई पुलिस मामले की कर रही जांच
जी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'धुरंधर' अभिनेता रणवीर को धमकी देने के बाद इसी गैंग ने आयुष को अपने निशाने पर लिया है। यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने उन्हें सलमान के रिश्तेदार होने के चलते टारगेट किया है। मुंबई पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुट चुकी है। हालांकि, अभी तक सलमान या आयुष की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
कार्रवाई
रणवीर सिंह के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
बता दें, 10 फरवरी को भी धमकी से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जब रणवीर को एक धमकी वाला वॉयस नोट भेजा गया। यही नहीं, धमकी के साथ अभिनेता ने करोड़ों रुपये की मांग भी की गई थी। इस घटना क चलते पुलिस और चौकन्नी हो गई है। साथ ही अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना पर रणवीर या उनकी टीम का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।