Loading...
सलमान खान ने आधी रात में साझा की तस्वीरें, फैंस के सवालों का यूं दिया जवाब
सलमान खान ने साझा की अपनी तस्वीरें

सलमान खान ने आधी रात में साझा की तस्वीरें, फैंस के सवालों का यूं दिया जवाब

Jul 20, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

सलमान खान हाल ही में मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) कार्यालय में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उनका बदला हुआ अवतार देखकर फैंस परेशान हो गए और उनके स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता जताने लगे। कई लोगों ने 60 वर्षीय अभिनेता से उनका हालचाल पूछना तक शुरू कर दिया। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सेहत को लेकर चिंता जताने वालों को जवाब दिया है।

जवाब

तस्वीरों के साथ कैप्शन ने खींचा ध्यान

सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके फॉर्महाउस पर ली गई प्रतीत हो रही हैं।

इन तस्वीरों में उन्होंने काले और सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और काउबॉय हैट लगाकर कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे बेरेट पहने हुए हैं।

तस्वीरों के साथ अभिनेता ने कैप्शन दिया, 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'

उनके इस कैप्शन को एक तंज के रूप में लिया जा रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT

वीडियो

सलमान के लुक पर उठ रहे थे सवाल

बीते दिनों सलमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी सेहत को लेकर लोग चिंतित हुए थे।

कुछ ने ये तक अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद वह एक बार फिर 'ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया' से जूझ रहे हैं, जिसमें चेहरे पर असहनीय दर्द होता है।

काम के मोर्चे पर, अभिनेता इन दिनों आगामी फिल्म 'SVC63' में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी।

उनकी फिल्म 'मातृभूमि' भी चर्चा में है, जिसकी रिलीज तारीख आना बाकी है।

ADVERTISEMENT