ईशा अंबानी के भाई की परफॉर्मेंस में बैंकग्राउंड डांसर बने सलमान, देखें वीडियो
रिलायंंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। रविवार को संपन्न हुई संगीत सेरमनी के क्रार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस सेरेमनी में शाहरुख, आमिर, ऐश्वर्या-अभिषेक, प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड सिंगर बियोंसे ने भी परफॉर्म किया। इन सबसे अलग हटकर सलमान खान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बैंकग्राउंड डांसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
बैकग्राउंड डांसर बने सलमान
सलमान जैसा बड़ा बॉलीवुड स्टार बैंकग्राउंड डांसर बना हुआ है, यह बहुत ही अजीबो-गरीब है। मुकेश के छोटे बेटे अनंत हाथ में गिटार लिए हुए 'कोई मिल गया' गाने पर स्टेज में परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सलमान इस वीडियो में अनंत के पीछे बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस मौके पर अंबानी व पीरामल परिवारों ने 'कल हो ना हो' के गाने पर साथ डांस किया।
डांस करते सलमान खान
ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने 'गुरु' के गाने पर किया परफॉर्म
इस इवेंट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कई साल बाद एक साथ परफॉर्म किया। इस जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। शाहरुख ने आनंद पीरामल के पिता के साथ डांस किया, दोनों ने 'शावा-शावा' पर डांस किया। यही नहीं शाहरुख खान, पत्नी गौरी के साथ भी डांस करते दिखे। इस खास मौके पर मुकेश व नीता अंबानी ने 'जब तक हैं जान' के गाने पर रोमांटिक डांस किया।
जमकर थिरकीं दीपिका
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका फ्लोर पर डांस कर रहीं हैं। दीपिका 'लवयात्री' के गाने छोगड़ा पर इन्जॉय कर रहीं हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोमवार सुबह उदयपुर से मुंबई लौट गए हैं, यहां दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर सिंह भी डांस फ्लोर का जमकर मजा लेते हुए दिखे। 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधी प्रियंका ने भी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया।
डांस फ्लोर पर दीपिका
12 दिसंबर को मुंबई में होगी शादी
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई सितंबर में लेक कोमो (इटली) में हुई थी। शादी अंबानी के मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' से होगी। शादी के पहले के कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। ईशा के होने वाले पति आनंद पीरामल बड़े उद्योगपति व पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल व स्वाति पीरामल के बेटे हैं। ईशा के भाई आकाश व श्लोका की भी इसी साल मई में सगाई हुई थी।