NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो
    अगली खबर
    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो
    'बिग बॉस OTT 2' के होस्ट बने सलमान खान (तस्वीर: इंस्टा/@beingsalmankhan)

    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो

    लेखन नेहा शर्मा
    May 26, 2023
    08:32 am

    क्या है खबर?

    पिछले साल 'बिग बॉस OTT' को करण जौहर ने होस्ट किया था और इस बार करण की जगह शो में सलमान खान ने ले ली है। सलमान को लेकर कयास तो जरूर लगाए जा रहे थे, लेकिन उनके नाम पर होस्ट के रूप में मोहर नहीं लगी थी।

    अब शो का प्रोमाे रिलीज हो गया है, जिसमें सलमान ने खुद ऐलान कर दिया है कि वह 'बिग बॉस OTT 2' ला रहे हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

    स्ट्रीमिंग

    वूट पर नहीं, जियो सिनेमा पर आएगा शो

    सलमान टीवी के बाद अब OTT पर भी शो की मेजबानी करने को तैयार हैं। 'बिग बॉस OTT 2' वूट पर नहीं, बल्कि जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। सलमान ने इसकी पुष्टि कर दी है।

    वह प्रोमो में बोल रहे हैं,"क्रिकेट के बाद क्या देखें, ये है दुविधा। एंटरटेनमेंट होगा 24 घंटे केवल जियो सिनेमा पर। मैं लेकर आ रहा हूं 'बिग बॉस OTT' तो देखता जाए इंडिया।"

    यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    🚨 BREAKING! Bigg Boss OTT Season 02 PROMO Revealed #BiggBoseOTT COMING SOON!pic.twitter.com/hPnv8S6BgE

    — #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) May 25, 2023

    शुरुआत

    OTT की दुनिया में कदम रखेंगे सलमान

    सलमान ने अब तक OTT पर एंट्री नहीं की है। OTT पर दिखाए जाने वाले बोल्ड कंटेंट को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई थी।

    अब 'बिग बॉस OTT 2' से सलमान डिजिटल जगत में एंट्री कर रहे हैं। इससे पहले OTT पर आई उनकी फिल्म 'राधे' ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    अब IPL के बाद जियो सिनेमा पर सलमान लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो यह शो जियो सिनेमा पर फ्री में उपलब्ध हो सकता है।

    कलाकार

    शो के लिए सामने आ चुके कई कलाकारों के नाम

    'बिग बॉस OTT 2' के लिए कई सितारों का नाम सामने आ रहा है। चर्चा है कि 'लॉक अप' के विनर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी रियलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं।

    मुनव्वर के अलावा अर्चना गौतम के भाई गुलशन के भी 'बिग बॉस OTT 2' में आने की खबरें हैं।

    पिछले दिनों महेश पुजारी और फहमान खान का नाम भी इससे जुड़ा। गौहर खान, उनके पति जैद दरबार और अभिनेत्री जिया शंकर भी इसका हिस्सा बन सकतीे हैं।

    आगाज

    'बिग बॉस OTT' की शुरुआत कब हुई?

    'बिग बॉस 15' 8 अगस्त, 2021 से OTT प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू हुआ था। टीवी पर आने से पहले इसका प्रीमियर OTT पर हुआ था। प्रीमियर किए जाने के 6 हफ्ते बाद इसे कलर्स TV पर टेलीकास्ट किया गया।

    इसे करण ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल शो की विजेता बनकर उभरी थीं। निशांत भट्ट शो के फर्स्ट रनरअप थे तो शमिता शेट्टी तीसरे नंबर पर रहीं। उर्फी जावेद इस शो से बाहर होने वाली सबसे पहली प्रतियोगी थीं।

    शूटिंग

    सलमान ने निपटा ली 'टाइगर 3' की शूटिंग

    सलमान आजकल फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

    अबू धाबी में मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा, "पिछली रात मैं 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहा था और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अब आपको टाइगर दीवाली पर देखने को मिलेगा, इंशाअल्लाह।"

    अभिनेता ने कहा कि यह बहुत व्यस्त शूट था। हालांकि, यह बढ़िया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बिग बॉस OTT
    टीवी शो
    जियो सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सलमान खान

    सलमान खान ने काले हिरण मामले पर दिया बयान, जानें कब क्या हुआ बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान का जान से मारने की धमकियों पर बयान, कहा- मैं खुद डरा हुआ हूं बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान ने की पुष्टि, करण जौहर की फिल्म के लिए चल रही बातचीत करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस: 'किसी का भाई किसी की जान' ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    बिग बॉस OTT

    'बिग बॉस OTT' से बाहर हुईं सिंगर नेहा भसीन, रो पड़े प्रतीक सहजपाल मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' होस्ट करने के लिए सलमान खान को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये- रिपोर्ट सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 15' में भाग लेने के लिए तेजस्वी प्रकाश ने छोड़ा 'जी कॉमेडी शो'? बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT' के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए शमिता शेट्टी और राकेश बापट मनोरंजन

    टीवी शो

    'द कपिल शर्मा शो': नहीं लौटेंगे कृष्णा अभिषेक, बोले- फिर पैसे पर आकर अटक गई बात द कपिल शर्मा शो
    'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे शिव ठाकरे, इन हस्तियों के शामिल होने की भी चर्चा रोहित शेट्टी
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकते हैं अभिनेता करण टैकर  खतरों के खिलाड़ी
    'इंडियाज बेस्ट डांसर' के प्रतिभागी पूर्व वरुण डागर के साथ बदतमीजी, अब खुद बताया पूरा मामला इंडियाज बेस्ट डांसर 2

    जियो सिनेमा

    जियो सिनेमा ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, जानिए कीमत और लाभ टेक्नोलॉजी
    विक्रांत मैसी की 'मुंबईकर' का इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर, तारीख भी आई सामने विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025