NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर
    अगली खबर
    सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर
    फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी

    सलमान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जारी, देखिए टीजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 04, 2022
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

    सलमान और कैटरीना कैफ के फैंस लंबे समय से इस फिल्म को पर्दे पर देखने की राह देख रहे हैं और अब आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, 'टाइगर 3' की रिलीज डेट सामने आ गई है। सलमान ने एक टीजर शेयर कर यह जानकारी दी है।

    आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी फिल्म।

    ऐलान

    अगले साल 21 अप्रैल को आएंगे सलमान

    सलमान ने ट्विटर पर कैटरीना संग फिल्म का टीजर वीडियो शेयर कर लिखा, 'हम सब अपना अपना ख्याल रखें। 2023 ईद पर 'टाइगर 3' आ रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' को 21 अप्रैल, 2023 को अपने आसपास के सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।'

    टीजर की शुरुआत कैटरीना के एक्शन से होती है। उनके फाइट सीन बयां करते हैं कि फिल्म इस बार ज्यादा खतरनाक होने वाली है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए टीजर

    Hum sab apna apna khayal rakhen.. Tiger3 on 2023 Eid… let’s all be there ..Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you on 21st April 2023. #KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf | #Tiger3 pic.twitter.com/StPMGrZ1v5

    — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 4, 2022

    धमाका

    ईद पर कई बार धमाल मचा चुके हैं सलमान

    सलमान अपने फैंस के लिए ईद पर कोई ना कोई फिल्म जरूर लाते हैं। खास बात ये है कि एकाध को छोड़कर ईद पर आई उनकी सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।

    सलमान की पिछली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' भी ईद पर आई थी। 'रेस 3' और 'ट्यूबलाइट' को छोड़ ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही।

    इस फेहरिस्त में 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'भारत' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    फिल्म

    मनीष शर्मा संभाल रहे 'टाइगर 3' के निर्देशन की कमान

    यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की शुरुआत कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' से हुई थी। इसकी दूसरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

    ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। अब इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।

    टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में सलमान के साथ कैटरीना भी जबरदस्त एक्शन सीन करने वाली हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन बने हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    यशराज बैनर ने पिछले दिनों फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। बीते दिन यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट भी बताई। यह फिल्म इसी साल 13 मई को रिलीज होने वाली है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी दिखाई देंगे सलमान और कैटरीना

    सलमान सुपरहिट तमिल फिल्म 'मास्टर' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। वह फिल्म 'पठान' का भी हिस्सा हैं। सलमान 'दबंग 4' में भी नजर आएंगे। वह 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल 'पवनपुत्र भाईजान' में भी काम कर रहे हैं।

    दूसरी तरफ कैटरीना साउथ के सुपरस्टार विजय सतेुपति के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में दिखाई देंगी। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' आने वाली है। वह फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    कैटरीना कैफ
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेशों में प्रतिनिधिमंडल भेज सकता है भारत पाकिस्तान समाचार
    IPL 2025: RCB बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस: 'रेड 2' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए 15वें दिन का कारोबार  अजय देवगन

    बॉलीवुड समाचार

    'केसरी' फेम अनुराग सिंह की एक्शन पैक्ड फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री टाइगर श्रॉफ
    मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम
    बिरसा मुंडा की बायोपिक से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे फिल्ममेकर पा रंजीत झारखंड
    क्या संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म 'मिरांडा बॉयज' से बाहर? आगामी फिल्में

    सलमान खान

    नीरज पांडे ने सलमान को ऑफर की थी तालिबान पर आधारित फिल्म 'जिंदाबाद' बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'अंतिम' 24 दिसंबर को ZEE5 पर आएगी, 'अतरंगी रे' से होगा क्लैश अक्षय कुमार
    सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट बजरंगी भाईजान फिल्म
    'बिग बॉस 15' में डबल एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए रितेश और राजीव अदातिया बिग बॉस

    कैटरीना कैफ

    श्रीराम राघवन ने कैटरीना के साथ सलमान को ऑफर की थी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मुंबई
    क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ? सेलिब्रिटी गॉसिप

    आगामी फिल्में

    नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में नजर आएगी हर्षवर्धन और पिता अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    साजिद के बेटे सुभान को डेट कर रहीं हैं महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर सेलिब्रिटी गॉसिप
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' अगले साल गणतंत्र दिवस पर आएगी बॉलीवुड समाचार
    क्या बेटे आर्यन की सलाह पर हॉलीवुड फिल्म की रीमेक बनाएंगे शाहरुख? शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025