NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमा आगा ने जीता था सिंगिंग का फिल्मफेयर, ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने
    अगली खबर
    सलमा आगा ने जीता था सिंगिंग का फिल्मफेयर, ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने
    ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने

    सलमा आगा ने जीता था सिंगिंग का फिल्मफेयर, ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 24, 2022
    06:46 am

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत के कलाकार बहुमुखी प्रतिभा से लैस होते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो अभिनय के अलावा कई मोर्चों पर फिट साबित होते हैं।

    कई कलाकारों को अभिनय के साथ-साथ गायिकी का शौक भी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।

    आइए आज उन अभिनेत्रियों पर नजर डालते हैं, जो फिल्मों में गाने गा चुकी हैं।

    #1

    सलमा आगा

    पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा को उनकी आवाज ने काफी शोहरत दिलाई। 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'निकाह' में उन्होंने अपनी गायिकी का परचम फहराया था।

    इस फिल्म के हिट गाने 'दिल के अरमान' को उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से संवारा था। यह गाना अपने जमाने में काफी लोकप्रिय हुआ था।

    यहां तक कि इस गाने के लिए सलमा को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था।

    #2

    रेखा

    सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह फिल्मों में गाने गा चुकी हैं।

    उन्होंने 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' के दो गाने गाए थे। 'कायदा कायदा' और 'सारे नियम तोड़ दो' में उनकी गायिकी का हुनर उभरकर सामने आया था।

    लोगों ने उनकी आवाज को सराहा था। इन गानों को जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन ने कंपोज किया था।

    #3

    परिणीति चोपड़ा

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की गायिकी से फैंस भलिभांति वाकिफ हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का गाना 'माना के हम यार नहीं' गाया था।

    उनका यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया था।

    इसके अलावा फिल्म 'केसरी' का सुपरहिट गाना 'तेरी मिट्टी' को उन्होंने ही अपनी आवाज दी थी। लोकप्रिय गीतकार मनोज मुंतशिर ने इस गाने के बोल लिखे थे।

    इस गाने में देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है।

    #4

    श्रद्धा कपूर

    बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पास भी गायिकी का हुनर है। उन्होंने 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का अनप्लग्ड वर्जन 'तेरी गलियां' गाया था।

    इस गाने के मेल वर्जन को अंकित तिवारी ने अपनी खूबसूरत आवाज में पिरोया था।

    श्रद्धा के करियर की बात करें तो वह 'आशिकी 2', 'बागी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी हिट फिल्मों अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

    #5

    आलिया भट्ट

    लोकप्रिय अदाकारा आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

    2014 में आई फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में उन्हें गाने का मौका मिला। आलिया ने फिल्म में गाने 'सूहा साहा' की कुछ लाइनें गुनगुनाई हैं।

    इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से 'समझावां' का अनप्लग्ड वर्जन भी गाया है। लोगों ने उनकी गायिकी को भी काफी पसंद किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    आलिया भट्ट
    परिणीति चोपड़ा
    श्रद्धा कपूर

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ललित मोदी से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच रोहमन शॉल के साथ दिखीं सुष्मिता ललित मोदी
    सिद्धार्थ शुक्ला से सोनाली फोगाट तक, दुनिया में नहीं रहे ये 'बिग बॉस' के प्रतिभागी स्वामी ओम
    हनी सिंह-शालिनी ही नहीं, इस साल ये सेलेब्स भी हुए एक-दूसरे से अलग धनुष
    दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया भारती सिंह

    आलिया भट्ट

    भंसाली की 'हीरा मंडी' में हुई दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की एंट्री नेटफ्लिक्स
    रणबीर ने फिल्म निर्देशित करने की जताई इच्छा, कहा- आलिया कर सकती हैं प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    नशे की लत और इसके कारोबार पर बनी बॉलीवुड की पांच फिल्में बॉलीवुड समाचार
    रिलीज हुआ आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर, क्राइम और कॉमेडी का है तड़का बॉलीवुड समाचार

    परिणीति चोपड़ा

    दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने 5 स्टार होटल में खाना किया ऑर्डर, निकले कीड़े बॉलीवुड समाचार
    'सूर्यवंशी' के बाद 'गोलमाल 5' पर काम शुरू करेंगे रोहित शेट्टी? अक्षय कुमार
    बॉलीवुड की आने वाली वो फिल्में जो हॉलीवुड की होंगी रीमेक हॉलीवुड समाचार

    श्रद्धा कपूर

    ड्रग्स मामला: NCB ने जब्त किए दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के फोन मुंबई
    ड्रग्स मामला: दीपिका, सारा और श्रद्धा को नहीं मिली क्लीन चिट, NCB ने दिया बयान दीपिका पादुकोण
    नुसरत भरूचा के हाथ लगा सुपरहिट तमिल फिल्म का हिन्दी रीमेक, श्रद्धा कपूर को किया रीप्लेस बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर बनने जा रही हैं बॉलीवुड की नई नागिन, तीन पार्ट्स में बनेगी फिल्म श्रीदेवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025