NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना
    अगली खबर
    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना
    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू का गाना

    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 26, 2022
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    29 मई को गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पंजाब सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

    कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

    भले सिद्धू इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी फैंस की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

    अब मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने बताया है कि वह उनका नया गाना अगले महीने रिलीज करेंगे।

    रिलीज डेट

    2 सितंबर को आएगा सिद्धू का गाना 'Jaandi Vaar'

    सलीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिवंगत सिद्धू के प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है।

    सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सिद्धू के साथ हमारा गाना 2 सितंबर, 2022 को रिलीज हो रहा है। इस गाने का शीर्षक 'Jaandi Vaar' रखा गया है, जो सिद्धू की स्मृति में एक श्रद्धांजलि है। इस गाने से हुए आय का एक हिस्सा सिद्धू के परिवार को जाएगा।'

    बयान

    सिद्धू के साथ काम करने को लेकर क्या बोले सलीम?

    संगीतकार सलीम ने अपने वीडियो में बताया कि उन्होंने यह गाना पिछले साल जुलाई में चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया था।

    सलीम ने वीडियो में कहा, "मैं पिछले साल अफसाना खान से मिला और उन्होंने मुझे सिद्धू से मिलवाया था। सिद्धू की कला, गीत, उनके विचारों के प्रति जुनून के बारे में जानने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई और कुछ ही समय में हमने साथ काम करने का फैसला किया।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए सलीम ने क्या कहा

    Instagram post

    A post shared by salimmerchant on August 26, 2022 at 4:07 pm IST

    जानकारी

    सिद्धू के साथ गायिका अफसाना ने दी गाने को अपनी आवाज

    सलीम का कहना है कि इस गाने में सिद्धू की सोच की झलक देखने को मिलेगी। सलीम की मानें तो उन्होंने यह गाना बहुत दिल से गाया था। इसमें पंजाबी गायिका अफसाना खान भी अपनी आवाज का जादू बिखेरती नजर आएंगी।

    लोकप्रियता

    पंजाब में बेहद लोकप्रिय थे सिद्धू

    पंजाब में रैपर सिद्धू की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती थी। उनका जन्म एक सिख परिवार में जून 1993 में मानसा जिले के मूसे गांव में हुआ था।

    उनका बचपन का नाम शुभदीप सिंह था, जो बाद में अपने गांव के नाम की वजह से 'सिद्धू मूसेवाला' के नाम से प्रसिद्ध हुए।

    उनकी लोकप्रियता 2017 में तब बढ़ी, जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए। 2017 में आया उनका गाना 'सो हाई' काफी चर्चित हुआ था।

    करियर

    सलीम ने इन फिल्मों में दिया अपना संगीत

    सलीम की बात करें तो वह बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक और संगीतकार हैं। उनके भाई सुलेमान भी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार रहे हैं।

    'चक दे इंडिया' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में सलीम ने ही अपना संगीत दिया है। 'मर्दानी', 'बैंड बाजा बारात', 'कुर्बान', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'कृष' जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर संगीतकार काम किया है।

    वह छोटे पर्दे पर कई रियलिटी शोज को भी जज कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    गाना
    सिद्धू मूसेवाला

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    सुकेश ने जैकलीन को दिए थे ये मंहगे गिफ्ट, अभिनेत्री के भाई-बहनों पर भी बहाए पैसे प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    सुनील पाल ने बताया गंभीर हैं राजू श्रीवास्तव, नहीं काम कर रहा दिमाग बिग बॉस
    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी कपिल की फिल्म, कॉमेडी छोड़ दिखा नया अंदाज कपिल शर्मा
    आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी सेलिब्रिटी गॉसिप

    संगीत इंडस्ट्री

    कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम के साथ लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल बॉलीवुड समाचार
    भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? ओडिशा
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब

    गाना

    भारत में चला स्पॉटिफाई का जादू, एक सप्ताह में जोड़े 10 लाख यूनिक यूजर्स गूगल
    टिक-टॉक ऐप के बाद अब अपने स्मार्टफोन लाएगी बाइटडांस, तैयारी शुरू चीन समाचार
    टिक-टॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस शुरू करेगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत की खबरें
    बरेली में "गिरा" दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, वजन और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश बॉलीवुड समाचार

    सिद्धू मूसेवाला

    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए सेलिब्रिटी गॉसिप
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला? संगीत इंडस्ट्री
    कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली? पंजाब
    गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025