सलीम खान वेंटिलेटर सपोर्ट पर, इस कारण सलमान खान के पिता की होगी सर्जरी
क्या है खबर?
सुपरस्टार सलमान खान के परिवार पर इस वक्त बड़ी मुसीबत आ पड़ी है। 17 फरवरी की सुबह अचानक अभिनेता के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पातल में भर्ती कराया गया। इस दुख की घड़ी में यूलिया वंतूर, जावेद अख्तर और संजय दत्त समेत कई सितारे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, वेटिंलेटर सपोर्ट पर मौजूद सलीम की हालत अभी स्थिर है। जल्द उनकी सर्जरी होगी।
वजह
सलीम खान का बढ़ गया था ब्लड प्रेशर, आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ
न्यूज 18 के मुताबिक, सलमान के पिता का ब्लड प्रेशर हाल ही में अचानक बढ़ गया था। इस कारण उनके मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि सलीम की हालत स्थिर है, लेकिन उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डॉ. जलील पारकर ने बताया, "डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम ने दिग्गज लेखक का इलाज किया।"
सर्जरी
सलीम खान की आज होगी सर्जरी, परिवार अस्पताल में माैजूद
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सलीम की 18 फरवरी को सर्जरी की जाएगी। आगे की जानकारी की अभी प्रतिक्षा है। इस बीच, सलमान और पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां तक कि लेखक के पोते, निर्वाण और अरहान भी अपने बीमार दादा से मिलने पहुंचे हैं। उधर 90 वर्षीय सलीम के स्वस्थ होने की दुआ उनके तमाम फैंस मांग रहे हैं। हालांकि, सलीम की तबीयत को लेकर खान परिवार ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया।