साजिद नडियादवाला ने किया 'हे बेबी 2' का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग
कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल फिल्म 'हे बेबी' का सीक्वल आ रहा है। साजिद नडियादवाला के प्रोडक्शन हाउस ने 'हे बेबी 2' बनाने की घोषणा कर दी है।
यह ऐलान गुरुवार, 3 सितंबर को तब किया गया जब न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स उनके मुंबई ऑफिस पहुंचे थे।
ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 फिल्मों का समझौता
पहली 'हे बेबी' की तरह ही 'हे बेबी 2' की ज्यादातर शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी। दरअसल, यह नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई नई 3 फिल्मों की डील का हिस्सा है।
निर्माता साजिद ने ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत नजारों और फिल्म बनाने के लिए वहां के बेहतरीन माहौल की तारीफ की है। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर मिन्स ने इस मौके पर बताया कि ऐसे प्रोजेक्ट्स से लोकल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलता है और भारतीय सिनेमा तथा ऑस्ट्रेलिया के संबंध और मजबूत होते हं।
हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक खास जगह बन गया है।