NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय 
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय 

    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय 
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 18, 2023, 08:13 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय 
    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, आईएमडीबी पर भी लोकप्रिय

    साजिद नाडियाडवाला किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्मों की सौगात दी है। साजिद न सिर्फ एक अच्छे निर्माता, बल्कि एक अच्छे निर्देशक और लेखक भी हैं। 18 फरवरी को उनका 57वां जन्मदिन है। 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के मालिक साजिद ने 1992 में पहली फिल्म 'जुल्म की हुकूमत' बनाई थी। आइए हम आपको हॉटस्टार पर मौजूद उनकी पांच उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो IMDb पर भी लोकप्रिय हैं।

    छिछोरे 

    सबसे पहले बात करते हैं साजिद की फिल्म 'छिछोरे' की। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे और नवीन पॉलिशेट्टी नजर आए थे। कॉलेज और हॉस्टल की यादों को झंकझोरती हुई इस फिल्म ने ना सिर्फ युवाओं, बल्कि अभिभावकों को भी एक दमदार संदेश दिया। फिल्म में हर कलाकार को उम्र के दो पड़ाव में दिखाया गया। यह फिल्म हॉटस्टार पर है और इसे IMDb पर सबसे ज्यादा 8.3 रेटिंग मिली है।

    सुपर 30 

    IMDb पर साजिद की लोकप्रिय फिल्मों में यह दूसरे नंबर पर है। इसे यहां 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे और इसमें उनकी हीरोइन थीं मृणाल ठाकुर। दोनों की ही फिल्म में काफी तारीफ हुई थी। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। यह भी हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    हाईवे 

    फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी साजिद ने ही संभाला था। 'हाईवे' को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए छह बार नॉमिनेट किया गया था। यह आलिया के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है और इसमें उनके अभिनय की खासी तारीफ हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग दी गई है। 'हाईवे' भी हॉटस्टार पर है।

    2 स्टेट्स 

    अगर आपने साजिद की यह फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आप घर बैठे-बैठे हॉटस्टार पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखी थी। प्यार और शादी के फासले को दिलचस्प ढंग से नापती यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी थी। इसे IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है।

    किक 

    'किक' मेंं सलमान खान मुख्य भूमिका थे और उनकी जोड़ीदार बनी थीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस। इससे पहले जैकलीन यूं तो कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं, लेकिन 'किक' उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसी के जरिए वह दर्शकों के बीच सुखियों में आईं, क्योंकि यह पहला मौका था, जब उन्हें सलमान के साथ देखा गया था। हॉटस्टार पर मौजूद इस फिल्म को IMDb पर 6.1 रेटिंग मिली है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    डिज्नी+ हॉटस्टार
    IMDb
    जन्मदिन विशेष
    साजिद नाडियाडवाला

    डिज्नी+ हॉटस्टार

    डिज्नी+ हॉटस्टार भारत में हुआ डाउन, ये लापरवाही रही कारण  डिज्नी
    गुरमीत चौधरी आगामी वेब सीरीज में निभाएंगे महाराणा प्रताप का किरदार, टीजर जारी गुरमीत चौधरी
    'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के लिए आदित्य रॉय कपूर बने होटल मैनेजर, वीडियो वायरल आदित्य रॉय कपूर
    शादी में हंसिका मोटवानी पर लगे थे सहेली का घर तोड़ने के आरोप, अब दिया जवाब सेलिब्रिटी की शादी

    IMDb

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कांतारा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IMDb ने जारी की 2023 की टॉप 20 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची, 'पठान' पहले पायदान पर पठान फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर मौजूद आशुतोष गोवारिकर की ये बेहतरीन फिल्में जरूर देखें आशुतोष गोवारिकर
    जयंती विशेष: जगजीत सिंह के गाने को नापसंद करती थीं चित्रा, ये थी पहली प्रतिक्रिया संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: जयदीप अहलावत ने इन पांच किरदारों से बनाई अपनी अलग पहचान जयदीप अहलावत
    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा नोरा फतेही

    साजिद नाडियाडवाला

    गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनीं गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्य- रिपोर्ट गोविंदा
    कार्तिक आर्यन कबीर खान की फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर कार्तिक आर्यन
    'हीरोपंती 2' के लिए साजिद नाडियाडवाला ने लगाई बड़े एक्शन निर्देशकों की लाइन बॉलीवुड समाचार
    अब जान्हवी के साथ 'बवाल' करेंगे वरुण धवन, किया नई फिल्म का ऐलान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023