LOADING...
'सैयारा' की सिनेमाघरों में वापसी, दोबारा शुरू हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा के इश्क का सफर
'सैयारा' फिर सिनेमाघरों में लौटी

'सैयारा' की सिनेमाघरों में वापसी, दोबारा शुरू हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा के इश्क का सफर

Feb 07, 2026
01:48 pm

क्या है खबर?

वैलेंटाइन डे 2026 के जश्न को दोगुना करने के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। 8 महीने पहले पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली ये जोड़ी अब दोबारा दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। साल 2025 की इस सुपरहिट लव स्टोरी को खासतौर पर 'वैलेंटाइन वीक' के लिए री-रिलीज किया गया है ताकि फैंस बड़े पर्दे पर इस इश्क के सफर को फिर से जी सकें।

री-रिलीज

7 से 13 फरवरी तक इन शहरों में चलेंगे फिल्म के शो

वैलेंटाइन डे से पहले प्रशंसकों को सरप्राइज देते हुए अहान और अनीत की 'सैयारा' 7 फरवरी से दोबारा सिनेमाघरों में लौट आई है। हालांकि निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के शो नजर आने लगे हैं। ये फिल्म 7 से 13 फरवरी तक मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी, ताकि दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस 'म्यूजिकल रोमांस' का लुत्फ उठा सकें।

लोकप्रियता

'सैयारा' से दर्शकों के बीच छा गए थे अहान-अनीत

बता दें कि साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से अहान ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था, वहीं अनीत पड्डा पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। पहली ही फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दर्शकों ने इस जोड़ी पर इतना प्यार लुटाया कि ये रातों-रात नेशनल क्रश बन गए। अब इसी दीवानगी को देखते हुए निर्माताओं ने वैलेंटाइन वीक पर फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।

Advertisement