Loading...
सैफ अली खान ने बताया कैसा रहा प्रिंस विलियम से मिलना, इन विषयों पर हुई बातचीत
सैफ अली खान ने खोला प्रिंस विलियम से मुलाकात का राज

सैफ अली खान ने बताया कैसा रहा प्रिंस विलियम से मिलना, इन विषयों पर हुई बातचीत

Nov 18, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में मुंबई दौरे पर आए प्रिंस विलियम से मुलाकात की और बातचीत का अनुभव साझा किया। पत्नी करीना कपूर खान के साथ वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ऑफिस पहुंचे थे, जहां विलियम ने भारतीय फिल्म जगत की कई हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान सैफ ने बताया कि उनकी बातचीत काफी हल्के-फुल्के अंदाज में हुई। दोनों के बीच फिल्मों, संगीत और क्रिकेट जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

बातचीत

सैफ ने बाताया विलियम से बातचीत का किस्सा

सैफ ने कहा, "वह कई चीजों में दिलचस्पी रखते हैं। वह राजनेताओं और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर तरह के लोगों से मिलेंगे। करण फिल्मों के लिए एक बेहतरीन एंबेसडर हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने आम तौर पर फिल्मों और हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग के बारे में बात की। मेरा मतलब है कि यह फिल्मों, गानों और ऐसी ही अन्य चीजों के बारे में एक बहुत ही हल्की-फुल्की बातचीत थी।"

बात

सैफ ने विलियम से की पिता टाइगर पटौदी के बारे में बात 

सैफ ने आगे कहा, "हां, हमने क्रिकेट के बारे में भी थोड़ी बात की और टाइगर पटौदी के बारे में भी बात कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड और भारत, दोनों जगह क्रिकेट खेला था।"

करण के धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में हुए इस शाही दौरे में बॉलीवुड का एक खास रंग भी देखने को मिला।

कलाकारों ने फिल्म निर्माता की मशहूर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने पेश किए, जिसकी कहानी का एक बड़ा हिस्सा लंदन में सेट था।

ADVERTISEMENT