सैफ अली खान ने की करीना कपूर की तारीफ, सारा-इब्राहिम से रिश्ते सुधारने का दिया श्रेय
क्या है खबर?
'कॉफी विद करण 9' के हालिया एपिसोड में सैफ अली खान और करीना कपूर खास मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान दोनों ने अपने परिवार, रिश्तों और बच्चों के साथ अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान सैफ ने करीना की उन कोशिशों की भी तारीफ की, जिनके जरिए उन्होंने उनकी पहली शादी से हुए बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ प्यार भरा रिश्ता बनाने की कोशिश की है।
तारीफ
सैफ ने की करीना की तारीफ
शो के होस्ट करण जौहर ने बातचीत के दौरान सैफ से परिवार के एक साथ आने और आपसी रिश्तों में आई दूरियों को धीरे-धीरे खत्म करने के बारे में सवाल किया।
इसके जवाब में सैफ ने कहा, "सभी लोग बहुत अच्छे और समझदार रहे हैं और बेशक, मैं इसका श्रेय करीना और बाकी सभी को देना चाहूंगा, क्योंकि ऐसी चीजें दोनों तरफ से होती हैं। करीना चीजों को आसान बना देती हैं।"
रिश्ता
तैमूर-जहांगीर का है इब्राहिम से खास रिश्ता
सैफ ने आगे कहा, "वह सारा और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं और वे भी कोशिश करते हैं और वैसा ही प्यार वापस देते हैं।"
वहीं करीना ने अपने बेटों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के इब्राहिम के साथ रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "वह उनके साथ भी बहुत अच्छे हैं। उन्हें उनके साथ खेलना पसंद है। कभी-कभी वह घर आते हैं, उनके कमरों में जाते हैं, उनसे सवाल पूछते हैं।"
तारीफ
सैफ ने की इब्राहिम की तारीफ
करीना ने आगे कहा, "उनके साथ उनका अपना एक खास तालमेल है। ऐसा तालमेल रखने के लिए वह वाकई एक बहुत प्यारे इंसान हैं।"
सैफ ने भी इब्राहिम की खूब तारीफ की और अपने छोटे भाई-बहनों पर वह जो प्यार लुटाता है, उसकी सराहना की।
बता दें सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि, 2004 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना से शादी की।