Loading...
फरहान अख्तर का दांव, पहली बार सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को उतारेंगे साथ
सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार साथ नजर आएंगे

फरहान अख्तर का दांव, पहली बार सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को उतारेंगे साथ

Aug 18, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी, एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलौकिक रोमांचक थ्रिलर में दोनों सितारे नजर आएंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी और लेखन कार्य कनिका ढिल्लों ने उठाया है। फिल्म की पटकथा पर तेजी से काम चल रहा है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। ये पहला मौका होगा, जब सैफ और कियारा फिल्म में आमने-सामने नजर आएंगे।

उत्साह

सैफ-कियारा को ध्यान में रखकर लिखी जा रही पटकथा

पिंकविला के मुताबिक, परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "सैफ और कियारा, कनिका की अगली फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं... यह एक गहन थ्रिलर है जिसमें अलौकिक तत्व भी शामिल हैं, और पटकथा दोनों अभिनेताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। कनिका, एक्सेल एंटरटेनमेंट और लेखन टीम इस कहानी पर काफी समय से काम कर रहे हैं, और अब निर्माता इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।"

परियोजना

इसी साल से शूटिंग शुरू करने की है योजना

फिल्म की कहानी और अलौकिक तत्वों के बारे में जानकारी को गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन निर्माता आने वाले महीनों में अन्य विवरणों को अंतिम रूप दे सकते हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू करने की योजना है।

फिलहाल, सैफ आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।

कियारा को यश अभिनीत फिल्म 'टाॅक्सिक' में देखा जाएगा। ये 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ADVERTISEMENT