जानें 'रामायण' में सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने ली कितनी फीस?
साई पल्लवी नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में देवी सीता का किरदार निभाने वाली हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रूप में दिखाई देंगे।
दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर साई के लिए हिंदी सिनेमा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
साई की 2025 में संपत्ति इतने करोड़ रुपये होने का अनुमान
अनुमान है कि 2025 तक साई की संपत्ति 45 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये के बीच हो जाएगी। यह सब उनकी समझदारी भरी फिल्मों के चुनाव और चुनिंदा ब्रांड डील्स की वजह से है।
बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट 1' के लिए उनकी फीस 2.5-3 करोड़ रुपये प्रति फिल्म से बढ़कर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता और मांग को साफ दिखाता है। ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी साई काफी सोच-समझकर फैसला लेती हैं।
तभी तो, 2019 में उन्होंने 2 करोड़ रुपये का एक फेयरनेस क्रीम विज्ञापन ठुकरा दिया था, क्योंकि यह उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाता था।