फिल्म 'ओम: चैप्टर वन' के रिलीज से पहले हुए कार्यक्रम में साई पल्लवी ने अपने सह-कलाकार धनुष से एक खास अपील की। उन्होंने कहा कि धनुष राजनीति में आने के लिए फिल्मों से दूरी न बनाएं और अभिनय जारी रखें। साई ने बताया कि वह भगवान से प्रार्थना करती हैं कि धनुष आगे भी फिल्मों में काम करते रहें।
उन्होंने धनुष की फिल्म 'पोल्लाधवन' का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में उनके अभिनय का दर्शकों पर गहरा असर पड़ा था। फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने वैसी ही बाइक खरीदी और धनुष के स्टाइल को अपनाया। साई की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।
'ओम: चैप्टर वन' अब 20 नवंबर को होगी रिलीज
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम: चैप्टर वन' की कहानी शेषाचलम के जंगलों में लाल चंदन की तस्करी रोकने के मिशन पर आधारित है। फिल्म में धनुष एक अंडरकवर स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी CBI/IPS अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। इसमें ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
पहले यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दूसरी बड़ी फिल्मों से टकराव से बचने के लिए यह बदलाव किया गया है।