साई पल्लवी कैसा जीवनसाथी चाहती हैं? बोलीं- जिसे खाना बनाना आता हो
क्या है खबर?
अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में दोनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में खास मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने साई से पूछा कि वह अपने जीवनसाथी में कैसी खूबियां चाहती हैं। इस सवाल पर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और उनके फैंस भी खुश हो गए।
बातचीत
कैसा जीवनसाथी चाहती हैं साई?
साई ने इसके जवाब में कहा, "सबसे पहले तो उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए। वह बहुत ज्यादा स्वार्थी नहीं होना चाहिए। उसे आत्म-चिंतन करने वाला होना चाहिए, ऐसा व्यक्ति जो अपने कामों पर नजर रखे। यानी, उसे इस बात की समझ हो कि वह जिंदगी में किस मुकाम पर है, उससे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उसे उन्हें सुधारना भी आना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वह अपनी गलतियों के लिए दूसरों को दोष दे।"
खुश
साई के जवाब से फैंस हुए खुश
साई ने आगे कहा, "कोई बहुत लंबी लिस्ट तो नहीं है, लेकिन बस उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए और अगर उसे खाना बनाना भी आता हो, तो और भी अच्छा है।"
अभिनेत्री का यह जवाब सुनकर फैंस काफी खुश हुए। कई प्रशंसक अब उनसे जल्द शादी करने की बात कहने लगे।
बता दें नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' में रणबीर भगवान राम के रूप में, साई सीता के रूप में दिखाई देंगी।