'कल्कि 2' को मिली नई अभिनेत्री, जानिए किसने किया दीपिका पादुकोण को रिप्लेस
क्या है खबर?
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' 2024 में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। नाग अश्विन ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है जिसका सबूत अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में दिया था। पिछले साल, 2025 में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं जिसके बाद से निर्माता दूसरी अभिनेत्री की तलाश में जुट गए थे। हालांकि, लगता है कि अब उनकी यह तलाश पूरी हो चुकी है।
कास्टिंग
दीपिका पादुकोण की जगह इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म 'कल्कि 2' के लिए साई पल्लवी को फाइनल कर लिया गयस है। वह दीपिका को इसमें रिप्लेस कर रही हैं। कास्ट के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "दीपिका की जगह साईं को लिया गया है। दीपिका के जाने के बाद इस भूमिका को खत्म करने का तो सवाल ही नहीं था।" बता दें, लंबे समय से चर्चा थी कि निर्माता 'रामायण' अभिनेत्री से सीक्वल के लिए बातचीत कर रहे हैं।
वजह
दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की वजह
खबरों के मुताबिक, दीपिका का 'कल्कि 2' छोड़ने के पीछे का कारण टीम के साथ मतभेद बताया गया था। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, "दीपिका सीक्वल के लिए पहली फिल्म की तुलना में करीब 35 प्रतिशत ज्यादा फीस चाहती थीं। उनकी शर्तों पर सहमति बनाना मुश्किल हो गया था। आखिरकार उन्होंने फिल्म छोड़ दी, और अब साई पल्लवी ने उनकी जगह ले ली है।" हालांकि इन खबरों पर निर्माताओं का आधिकारिक बयान नहीं आया है।