Page Loader
फिल्म 'थंडेल' के लिए साई पल्लवी ले रहीं इतनी फीस, नागा चैतन्य होंगे जोड़ीदार
'थंडेल' के लिए साई पल्लवी को मिले इतने करोड़ रुपये (तस्वीर: एक्स/@ThandelTheMovie)

फिल्म 'थंडेल' के लिए साई पल्लवी ले रहीं इतनी फीस, नागा चैतन्य होंगे जोड़ीदार

Jan 29, 2025
12:53 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी को पिछली बार फिल्म 'अमरन' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका अच्छा प्रदर्शन किया था। अब साई जल्द ही फिल्म 'थंडेल' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। इस सर्वाइवल ड्रामा में साई की जोड़ी नागा चैतन्य के साथ बनी है। आइए बताते हैं इस फिल्म के लिए साई कितने करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।

फीस

फिल्म का बजट भी जानिए 

कोइमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'अमरन' के हिट होने के बाद साई ने अपनी फीस बढ़ा दी है। 'थंडेल' के लिए वह निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं, जबकि इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 'अमरन' के लिए साई को 1.5 करोड़ रुपये मिले थे। बता दें कि 5 करोड़ रुपये फीस लेने की बात की अभी तक पुष्टि साई की तरफ से नहीं हुई है।

थंडेल

7 फरवरी को रिलीज होगी यह फिल्म

'थंडेल' के निर्देशक की कमान चंदू मोंडेटी ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। बनी वासु और अल्लू अरविंद इस फिल्म के निर्माता हैं। 'थंडेल' को 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद साई जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। इसमें वह मां सीता का किरदार निभाएंगी। अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म में राम बनेंगे। 'KGF' स्टार यश इससे बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं।