LOADING...
साई पल्लवी ने माता-पिता के साथ पूरी की अमरनाथ यात्रा, लिखा भावुक नोट
साई पल्लवी ने पूरी की अमरनाथ यात्रा

साई पल्लवी ने माता-पिता के साथ पूरी की अमरनाथ यात्रा, लिखा भावुक नोट

Jul 15, 2023
12:58 pm

क्या है खबर?

तमिल अभिनेत्री साई पल्लवी जहां अपने अभिनय से दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं, वहीं उनकी सादगी के कारण देशभर में उनके प्रशंसक हैं। बीते दिनों जब नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में आलिया भट्ट के सीता की भूमिका निभाने की बात सामने आई तो इस भूमिका के लिए साई को लेने की जबरदस्त मांग हुई। साई ने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ अमरनाथ यात्रा पूरी की है।

खबरएक

भावनात्मक रूप से कठिन थी यात्रा 

साई पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी अमरनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा का अपना अनुभव भी विस्तार से लिखा। अपने लंबे पोस्ट में साई ने बताया है कि माता-पिता के साथ जाने की वजह से यह भावनात्मक रूप से भी चुनौतीपूर्ण था। जाते वक्त उनके मन में सवाल था कि भगवान इतनी दूर क्यों हैं, जिसका उन्हें लौटते वक्त जवाब मिल गया।

अनुभव

यह देख कर भर आया साई का दिल

साई ने लिखा कि अपने 60 वर्ष के माता-पिता के साथ यह यात्रा करना भावनात्मक चुनैती थी। उन्हें सांस लेने के लिए संघर्ष करते देखना, फिसलन भरे रास्तों पर ठहर जाना, इन सबके कारण मेरे मन में सवाल आया कि ईश्वर इतनी दूर क्यों हैं? वापसी में उन्होंने देखा कि जब भी यात्री दूसरे यात्रियों को हताश देखते हैं, वे जोर से बोलते हैं, 'ओम नम: शिवाय'। इससे उनमें नई ऊर्जा भर जाती है और वे भी चल पड़ते हैं।

Advertisement

अमरनाथ श्रीन बोर्ड

अमरनाथ श्रीन बोर्ड का आभार

उन्होंने लिखा, "अमरनाथ श्रीन बोर्ड के सभी सदस्यों को मेरा प्रणाम जो हमारे जैसे करोड़ों भक्तों के लिए इस यात्रा को यादगार बनाने का काम करते हैं। आर्मी, CRPF और पुलिस के जवानों को आभार जो नि:स्वार्थ सेवा देते हैं और हमारी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। हमारी संपत्ति, खूबसूरती और ताकत से परे, एक स्वस्थ शरीर, मजबूत दिमाग और दिल जो दूसरों की मदद करे ही धरती पर हमारे सफर को जीने लायक बनाती है।"

Advertisement

इच्छाशक्ति

अमरनाथ यात्रा ने मेरी इच्छाशक्ति को चुनौती दी

साई ने आगे लिखा, "अमरनाथ यात्रा ने मेरी इच्छाशक्ति को चुनौती दी, मेरे शरीर का इम्तिहान लिया और साबित किया कि यह जिंदगी अपनेआप में एक तीर्थ यात्रा है। हम एक मरी हुई प्रजाति हैं अगर हम एक-दूसरे के लिए नहीं खड़े हैं। दिल से कुछ लोगों को शुक्रिया, जिन्होंने इस यात्रा को मुमकिन बनाया।" साई के पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया। प्रशंसक उनकी इच्छाशक्ति और माता-पिता के साथ दर्शन की तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

साई का अनुभव

Advertisement