LOADING...
'सेक्रेड गेम्स' की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को हुआ कैंसर, अस्पताल से साझा की तस्वीर
राजश्री देशपांडे ने स्वास्थ्य अपडेट साझा किया

'सेक्रेड गेम्स' की अभिनेत्री राजश्री देशपांडे को हुआ कैंसर, अस्पताल से साझा की तस्वीर

Mar 04, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आईं अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इसकी सफल सर्जरी करा ली है। अभिनेत्री ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। उनके चेहरे पर सफल सर्जरी होने की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है।

पोस्ट

राजश्री देशपांडे ने पोस्ट में दिया स्वास्थ्य पर अपडेट

राजश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब आप इसे पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आखिरकार मुझे अपने माता-पिता को यह बताने का साहस मिल गया है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS), ग्रेड 1 स्तन कैंसर का पता चला है। समय आ गया है कि आप सभी को पता चले। सौभाग्य से हमनें नियमित जांच से जल्दी पता लगा लिया, जिससे हमें लड़ने का मौका मिला।' उन्हाेंने बताया कि वह जल्द ही अस्पताल से घर जा रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

परिचय

जानिए कौन हैं अभिनेत्री राजश्री देशपांडे

राजश्री ने बॉलीवुड में फिल्म 'तलाश' (2012) से कदम रखा था। इसमें उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। सलमान खान की फिल्म 'किक' (2014) में सहायक भूमिका के साथ उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। उन्हें 'द स्काई इज पिंक', 'मॉम', 'मंटो' और 'जोरम' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा, अभिनेत्री ने 'द फेम गेम', 'ट्रायल बाय फायर', 'ब्लैक वारंट' और 'रंगीन' जैसी सीरीज से लोकप्रियता हासिल की है।

Advertisement