LOADING...
सचेत-परंपरा का नया गाना 'भक्त महादेव के' हुआ जारी, सुनकर जाग उठेगी भक्ति

सचेत-परंपरा का नया गाना 'भक्त महादेव के' हुआ जारी, सुनकर जाग उठेगी भक्ति

Feb 13, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

संगीत की दुनिया की मशहूर जोड़ी सचेत-परंपरा अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। महाशिवरात्रि, 2026 के खास मौके पर उन्होंने भक्ति के रस से भरपूर गाना 'भक्त महादेव के' जारी किया है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि सचेत टंडन और परंपरा ने इसे अपने संगीत में पिरोया है। 'भक्त महादेव के' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

प्रतिक्रिया

'भक्त महादेव के' गाने पर लोगों ने बरसाया प्यार

सचेत-परंपरा का गाना 'भक्त महादेव के' पूरे 4 मिनट और 22 सेकंड का है जिसका फिल्मांकन आधुनिक और अलग रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ किया गया है। इसमें गायकों को न सिर्फ भगवान शिव की भक्ति में गाते-झूमते दिखाया गया है, बल्कि कैलाश पर्वत के शानदार दृश्यों को भी शामिल किया गया है। उधर लोग भी इस गाने को सुनने के बाद अपना प्यार लुटा रहे हैं। कुल मिलाकर सचेत-परंपरा ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'भक्त महादेव के' गाने की झलक

Advertisement