कॉमिक-कॉन में डेडपूल ने किया बड़ा खुलासा, MCU में आ रहे एक्स-मैन; रयान रेनॉल्ड्स ने दिए बड़े संकेत
शनिवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रयान रेनॉल्ड्स अपने मशहूर डेडपूल सूट में पहुंचे। मार्वल के 'एवेंजर्स: डूम्सडे' पैनल में वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर और पॉल रूड के साथ मंच पर थे।
सबसे बड़ी खबर यह रही कि यह आने वाली फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक्स-मैन के किरदारों को भी शामिल करने वाली है और इस बात से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।
रयान ने नई डेडपूल कहानियों का दिया संकेत
स्टेज पर रयान ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की शूटिंग कब शुरू होगी, इस पर मजाक किया। इसके जवाब में डाउनी जूनियर ने मजाकिया लहजे में कहा, 'यह तो हो गया, भाई।' हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि क्या डेडपूल इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं, लेकिन रयान ने अपने किरदार के लिए नई कहानियों की तरफ इशारा जरूर किया है।
उन्होंने कॉमिक बुक क्रिएटर्स फैबियन निकिजा और गेरी डगन को अपनी प्रेरणा भी बताया। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में डेडपूल के और भी धमाकेदार रोमांच देखने को मिल सकते हैं।