रायन रेनॉल्ड्स 'रामायण' के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में होंगे शामिल, देसी अंदाज में आएंगे नजर
हॉलीवुड अभिनेता रायन रेनॉल्ड्स 27 अक्टूबर, 2026 को लॉस एन्जेलिस में होने वाले फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' के प्रीमियर पर पारंपरिक भारतीय पोशाक में रेड कार्पेट पर चलेंगे।
यह इवेंट दिवाली के जश्न के तौर पर भी मनाया जाएगा। इस मौके पर रेनॉल्ड्स समेत सभी मेहमानों से लाल रंग के भारतीय कपड़े पहनने को कहा गया है, ताकि त्योहार की भावना और सांस्कृतिक जड़ों को महसूस किया जा सके।
'रामायण' कब होगी रिलीज?
इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग एकेडमी म्यूजियम के डेविड गेफेन थिएटर में होगी। यहां करीब 945 मेहमानों के लिए 3D स्क्रीनिंग रखी गई है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं। यह फिल्म वाल्मीकि के क्लासिक महाकाव्य को नए अंदाज में पेश करती है।
इसका मकसद 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने पर भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।