रुपाली गांगुली पूरी रात बिना बिजली के रहीं परेशान, सुबह कंपनी पर फूटा गुस्सा
टीवी स्टार रुपाली गांगुली को 30 मई 2026 की देर रात उस वक्त भारी गुस्सा आ गया, जब मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर की बत्ती गुल हो गई। उनके घर में रात करीब 11 बजे बिजली की समस्या शुरू हुई थी, जो रात 1 बजे तक पूरी तरह ठप हो गई। बिजली कंपनी से कोई मदद न मिलने पर परेशान होकर अभिनेत्री ने सुबह साढ़े 5 बजे सोशल एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कंपनी के चैटबॉट्स बिल्कुल 'बेकार' हैं और वो लगातार इस बात से इनकार कर रहे थे कि इलाके में बिजली की कोई समस्या है।
लोगों को याद आया साल 2020 का मंजर
रुपाली ने हैरानी जताई कि मुंबई जैसे बड़े शहर में आज भी ऐसी बिजली कटौती क्यों होती है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में तो ये और भी मुश्किल भरा होगा। उनका अपडेट, 'भाई, अभी तक बत्ती नहीं आई... बोलो क्या करें'। कई यूजर्स गर्मी की शिकायत करते दिखे और ये भी चर्चा होने लगी कि क्या बड़े शहरों में फिर से बिजली कटौती शुरू हो गई है।
इस घटना ने बहुत से लोगों को मुंबई में 2020 की उस बड़ी बिजली कटौती की याद दिला दी, जब लाखों घरों में अंधेरा छा गया था और तब भी कई सितारों ने ऐसी ही प्रतिक्रिया दी थी।