Loading...
प्रधानमंत्री मोदी पर बयान देकर फंसीं रूपाली गांगुली, लोग बोले- मोनिशा बेटा थोड़ा इतिहास पढ़ लो
तानाशाही वाले बयान पर घिरीं रूपाली गांगुली

प्रधानमंत्री मोदी पर बयान देकर फंसीं रूपाली गांगुली, लोग बोले- मोनिशा बेटा थोड़ा इतिहास पढ़ लो

Aug 06, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

टीवी अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विरोध प्रदर्शन के बीच ये विवाद गहराया है। नाबालिग के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाली के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, जिससे वो खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

वीडियो

मोदी का अनादर करता नाबालिग का वीडियो वायरल

विवाद की शुरुआत तब हुई, जब सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का वीडियो सामने आया। वीडियो में वो लड़की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी तस्वीर पर चप्पल मारती नजर आ रही थी।

इस वीडियो को शेयर करने वाली एक पोस्ट में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई और साथ ही बच्चों पर सोशल मीडिया के पड़ रहे असर को लेकर भी चिंता जताई गई।

ट्रोलिंग

रूपाली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, भड़क उठी जनता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपाली ने लिखा, 'प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने का अंजाम भुगतना ही चाहिए। काश वो सच में एक तानाशाह होते।'

उनके इस कमेंट, खासतौर पर तानाशाही का जिक्र करने को लेकर कई यूजर्स ने तुरंत उनकी आलोचना शुरू कर दी।

एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा, 'मुसोलिनी... क्या आप बेनिटो मुसोलिनी को जानती हैं? क्या आपको पता है कि इटली की जनता ने उसके साथ क्या किया था?'

ADVERTISEMENT

आरोप

रूपाली पर लगा नफरत फैलाने का आरोप

एक यूजर ने लिखा, 'मोनिशा बेटा, संघी आंटी बनना बहुत मिडिल क्लास है।' एक यूजर ने रूपाली की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए लिखा, '15 साल की बच्ची की गाली सुनाई दे रही है, लेकिन जब किसी बच्ची का रेप और हत्या होती है, तब एक संवेदना का संदेश तक नहीं निकलता।'

किसी ने उन्हें अपने शो पर ध्यान देने की सलाह दी तो कुछ ने उन्हें 'ब्रेनवॉश' और '12 साल की बच्ची के खिलाफ नफरत फैलाने वाला' करार दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

रूपाली गांगुली का पोस्ट चर्चा में

सलाह

मोनिशा बेटा, नाजी और मुसोलिनी का इतिहास पढ़ो- यूजर

यूजर्स के एक वर्ग ने रूपाली के राजनीतिक इरादों पर भी सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने लिखा, 'लगता है आप भी भाजपा टिकट की कतार में हैं। इसकी शुरुआत गैर-जैविक के अहंकार को संतुष्ट करने वाले बेतुके बयानों से होती है।'

दूसरे यूजर ने उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए कहा, "मोनिशा बेटा, स्कूल वापस जाओ और नागरिक शास्त्र पढ़ो। नाजी, मुसोलिनी और ईदी अमीन का इतिहास जानो। तानाशाही चाहना तो बहुत ही घटिया और ओछी बात है।'

जानकारी

यूजर्स ने रूपाली को 'मोनिशा' क्यों कहा?

दरअसल, 'मोनिशा' मशहूर कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रूपाली गांगुली का लोकप्रिय किरदार था। शो में उनकी सास अक्सर उनकी बातों पर मोनिशा, दिस इज सो मिडिल क्लास/डाउनमार्केट कहकर तंज कसती थीं। इसी डायलॉग के जरिए यूजर्स ने रूपाली के बयान पर चुटकी ली।

ADVERTISEMENT