रुक्मिणी मैत्रा 'समुक' में अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा, कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही बड़े बजट की साइ-फाई एक्शन फिल्म 'समुक' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।
रुक्मिणी के लिए यह हिंदी सिनेमा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फिल्म की कास्ट में उनके अलावा विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, स्वानंद किरकिरे और बनिता संधू भी शामिल हैं। 'समुक' साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रुक्मिणी ने 2017 में की थी करियर की शुरुआत
रुक्मिणी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2017 में 'चांप' फिल्म से की थी। उन्होंने साल 2021 में विद्युत जामवाल के साथ 'सनक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
रुक्मिणी ने बंगाली फिल्मों के साथ-साथ थिएटर की मशहूर हस्ती बिनोदिनी दासी पर बनी 'बिनोदिनी' में भी काम किया है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रैक' (2024) में भी उनका एक छोटा सा रोल था। 'समुक' के जरिए वह अब पूरे भारत में और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी में हैं।