Page Loader
जापानी बॉक्स ऑफिस पर 'RRR' का तहलका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म
'RRR' ने 'मुथु' को पछाड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rrrmovie)

जापानी बॉक्स ऑफिस पर 'RRR' का तहलका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

Jan 09, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

साउथ के निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' के चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल, 'RRR' जपानी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 21 अक्टूबर, 2022 को रिलीज हुई 'RRR' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने रजनीकांत की फिल्म 'मुथु' को पछाड़ दिया है।

RRR

'RRR' ने कमाए इतने करोड़ रुपये

'RRR' ने जापान में 50 करोड़ येन (लगभग 31 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें, 'RRR' आजादी के पहले के दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने कैमियो किया था। दुनियाभर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी।