'पति पत्नी और वो 2' का धमाकेदार गाना जारी, 4 कलाकारों की जुगलबंदी लूटने आई दिल
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का टीजर हाल ही में जारी हुआ था। इसमें उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी की पहली किस्त 'पति पत्नी और वो' का निर्देशक किया था। अब फिल्म से पहला गाना 'रूप दी रानी' रिलीज हो गया है, जिसमें चारों कलाकार धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं।
गाना
गुरु रंधावा ने गाने में लगाए सुर
'रूप दी रानी' गाने को पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने अपनी जोशीली आवाज दी है। तनिष्क बख्शी ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल इन्दीवर ने लिखे हैं। यह पूरी तरह संगीत-पार्टी वाली वाइब देता है। फिल्म पर बात करें, तो 'पति पत्नी और वो 2' कॉमेडी और खूब सारे ड्रामे से भरपूर होने का वादा करती है। विजय राज भी इसमें महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। यह 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने की झलक
Teen haseenaein, ek Pandey ji… aur full hungama 💥🕺🏻#RoopDiRani out now - https://t.co/YJKGgK0q3c#PatiPatniAurWohDo Teaser Out Now - https://t.co/UNbgD2RwUD
— T-Series (@TSeries) April 22, 2026
In cinemas on 15th May 2026!@ayushmannk @SaraAliKhan @WamiqaG @Rakulpreet #MudassarAziz #BhushanKumar #JunoChopra… pic.twitter.com/NvBbGV9gRn