Page Loader
रोहित शेट्टी ने याद किया बॉलीवुड का गुजरा दौर, बोले- पहले एक ही परिवार था...
रोहित शेट्टी ने याद किया बॉलीवुड का भाईचारा

रोहित शेट्टी ने याद किया बॉलीवुड का गुजरा दौर, बोले- पहले एक ही परिवार था...

Jan 11, 2024
02:13 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माता-निर्देशक में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के प्रचार में व्यस्त हैं। रोहित करीब 3 दशक से फिल्म जगत का हिस्सा हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा के कई बदलते हुए दौर को देखा है। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे पहले फिल्म जगत एक परिवार था और लोग एक दूसरे की मदद करने में डरते नहीं थे।

खबर

रोहित फिल्म जगत के गुजरे दौर को किया याद

रोहित ने कहा कि नए दौर में उच्च स्तर की तकनीक का फायदा मिला है, लेकिन उन्हें उस दौर की कमी खलती है, जब पूरा फिल्म जगत एक परिवार के जैसा था। उन्होंने कहा, "मुझे याद है हम फिल्म सिटी में 'हकीकत' की शूटिंग कर रहे थे। एक दूसरी टीम एक अन्य फिल्म पर काम कर रही थी। वो लोग हमसे कुछ फिल्म मैगजीन लेने आए थे। हमने दे दिया। अगले दिन वो उन्हें वापस करने आए।"

वाकया

एक ही सेट पर हुई 2 फिल्मों की शूटिंग

रोहित ने फिल्म जगत में भाईचारे का एक और वाकया याद किया। उन्होंने बताया, "मैं प्यार तो होना ही था में चीफ AD था। उसमें एक दृश्य है, जिसमें काजोल एक बड़े से चर्च के नीचे बारिश में रो रही हैं। वह असल में फिल्म 'जोश' का सेट था। अजय देवगन ने मंसूर खान से बात की। उन्होंने हमें शूटिंग करने दिया, बस कुछ ऐंगल से बचने के लिए कहा।"

बयान

पहले हम परिवार की तरह थे- रोहित

रोहित ने आगे कहा कि आज के दौर में ऐसा कोई नहीं करता। उन दिनों लोग निडर होते थे। अब हर कोई डरता है कि उन्हें ट्रोल न कर दिया जाए। रोहित ने कहा, "हम पहले परिवार की तरह थे। मुझे उसकी कमी खलती है। अब सबकुछ बहुत प्रैक्टिकल है। साथ ही कंप्यूटर ग्राफिक्स और डॉलबाई की वजह से सबकुछ काफी आसान भी हो गया है।" रोहित अपनी फिल्मों में गाड़ियों के VFX सॉट के लिए खास पहचान रखते हैं।

इंडियन पुलिस फोर्स

'इंडियन पुलिस फोर्स' के लिए चर्चा में रोहित

रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। इसमें श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। उनके अलावा निकितिन धीर और ऋतुराज सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह न सिर्फ रोहित, बल्कि सिद्धार्थ और शिल्पा के करियर की भी पहली सीरीज है। 7 एपिसोड की यह सीरीज एक्शन से भरपूर है।