Loading...
'गोलमाल 5' में कॉमेडी के साथ लगेगा डांस का तड़का, रोहित शेट्‌टी ने शुरू की तैयारी
'गोलमाल 5' में लगेगा कॉमेडी और डांस का तड़का

'गोलमाल 5' में कॉमेडी के साथ लगेगा डांस का तड़का, रोहित शेट्‌टी ने शुरू की तैयारी

Nov 16, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्‌टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'गोलमाल 5' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। यह इसलिए भी खास होने वाली है, क्योंकि पहली बार अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दर्शकों के पास उन्हें और अजय देवगन को साथ देखने का एक और मौका होगा। वैसे तो फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, लेकिन खबर है कि कलाकारों की टोली फिर साथ आने वाली है, और वह 2 गानों की शूटिंग करेंगे।

शूटिंग

'गोलमाल 5' में होगा जश्नन का माहौल

मिड-डे के मुताबिक, अजय और अक्षय के साथ-साथ फिल्म के अन्य कलाकार अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी मुंबई में गाने की शूटिंग के लिए फिर मिलेंगे।

सूत्र ने कहा, "शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी। पूरा ग्रुप गानों की शूटिंग करेगा, जो बड़े, मजेदार ट्रैक होने वाले हैं। 'गोलमाल' के हर भाग में जश्न वाले गाने होते हैं, और 'गोलमाल 5' भी कुछ अलग नहीं होगा।"

फिल्म

मुंबई में होगी गानों की शूटिंग

सूत्र ने आगे बताया कि गानों की शूटिंग दिसंबर में होगी। इसके लिए सभी कलाकारों ने अपनी तारीखें दे दी हैं।

उन्होंने बताया कि रोहित भी उनके दिए गए समय की कद्र करते हैं, इसलिए बैक-टू-बैक गानों की शूटिंग मुंबई में की जाएगी जिससे कलाकार अपने दूसरे कमिटमेंट्स के लिए आजाद हो सकें।

'गोलमाल 5' अगले साल 8 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT