NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड में Rs. 100 करोड़ की 8 हिट फिल्में देेने वाले पहले डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी
    बॉलीवुड में Rs. 100 करोड़ की 8 हिट फिल्में देेने वाले पहले डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी
    1/9
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    बॉलीवुड में Rs. 100 करोड़ की 8 हिट फिल्में देेने वाले पहले डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jan 03, 2019
    04:59 pm
    बॉलीवुड में Rs. 100 करोड़ की 8 हिट फिल्में देेने वाले पहले डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी

    नए साल पर रोहित शेट्टी को शानदार तोहफा मिला है। रोहित की फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और रिलीज़ के पहले ही सप्ताह में Rs. 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। Rs. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 'सिंबा' साल 2018 की 13वीं फिल्म बनी है। इसी के साथ रोहित शेट्टी ने अपने नाम एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो बॉलीवुड में अब तक किसी डायरेक्टर के नाम नहीं था।

    2/9

    'सिंबा' ने की Rs. 124 करोड़ की कमाई

    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया है कि रणवीर और सारा की फिल्म 'सिंबा' ने पांच दिनों में Rs. 124 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, यह रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म है, जो Rs. 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ऐसा करने वाले रोहित बॉलीवुड के पहले डायरेक्टर बने हैं। फिल्म 'सिंबा' के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर रोहित को बधाई दी है।

    3/9

    तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी जानकारी

    He's the Hit Machine... A name that's synonymous with Hits... Ro-Hit Shetty's latest endeavour #Simmba is not only winning hearts, but also ruling the BO. pic.twitter.com/t4zfltS2ec

    — taran adarsh (@taran_adarsh) January 3, 2019
    4/9

    रोहित की आठ फिल्मों ने की Rs. 100 करोड़ की कमाई

    इस उपलब्धि पर फिल्म के अभिनेता रणवीर ने रोहित को 'ब्लाकबस्टर किंग' बताते हुए इंस्टाग्राम पर बाधाई दी है। बता दें कि रोहित की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के अलावा 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित की शाहरुख खान अभिनीत दो फिल्में भी हैं, जिन्होंने दुनिया भर में Rs. 400 करोड़ से अधिक की कमाई की है। अब आपको बताते हैं शेट्टी की Rs. 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

    5/9

    रणवीर ने दी रोहित शेट्टी को बधाई

    ALL HAIL THE BLOCKBUSTER KING! 👑 RO-BRO BE SLAMMIN’ CENTURY AFTER CENTURY 💯 @itsrohitshetty 👊🏽 Ek hi toh hai 🌟

    A post shared by ranveersingh on Jan 2, 2019 at 2:00am PST

    6/9

    'गोलमाल 3' ने की थी Rs. 108 करोड़ की कमाई

    अजय देवगन, अरशद वारसी, करीना कपूर, तुषार कपूर व श्रेयस तलपड़े की 2010 में आई फिल्म 'गोलमाल 3' ने Rs. 108 करोड़ का बिज़नेस किया था। इस फिल्म के बाद से ही रोहित की धमाकेदार पारी शुरू हो गई थी। इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम के किरदार में अजय देवगन को फिल्म 'सिंघम' में खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने Rs. 101 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म साल 2011 में आई थी।

    7/9

    'चेन्नई एक्सप्रेस' ने की थी Rs. 400 करोड़ की कमाई

    अजय देवगन, अभिषेक बच्चन के साथ रोहित शेट्टी की कॉमेडी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 2012 में आई फिल्म 'बोल बच्चन' ने Rs. 102 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद साल 2013 में रोहित की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' सुपरहिट साबित हुई थी। शाहरुख-दीपिका स्टारर फिल्म ने देश में Rs. 200 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने Rs. 400 करोड़ की कमाई की थी।

    8/9

    'सिंघम 2' पहली से ज्यादा हुई थी सफल

    'सिंघम' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'सिंघम 2' पहली से ज़्यादा सफल रही थी। 2014 में आई इस फिल्म ने Rs. 140 करोड़ की कमाई की थी। रोहित की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान ने भी अभिनय किया था। शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'दिलवाले' ने Rs. 145 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में Rs. 400 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।

    9/9

    गोलमाल अगेन ने की थी Rs. 205 करोड़ की कमाई

    'गोलमाल अगेन' ने Rs. 205 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। साथ ही यह अजय देवगन की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी। 2018 में रिलीज़ हुई 'सिंबा' ने पांच दिन में Rs. 124.54 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह 2018 में रिलीज़ हुई रणवीर की दूसरी फिल्म थी। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। क्या यह Rs. 200 करोड़ का आँकड़ा पार करेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण

    बी-टॉउन से लेकर टेलीविज़न जगत की ये रहीं आज की बड़ी खबरें बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण के नाम पर कहीं मिल रहा डोसा, तो कहीं परांठा थाली, मेन्यू वायरल बॉलीवुड समाचार
    हनीमून पर निकले दीपवीर, एयरपोर्ट पर मैचिंग कपड़ो में हुए स्पॉट, देखें फोटो बॉलीवुड समाचार
    इस साल #MeToo सहित इन बड़े विवादों के कारण चर्चा में रहा बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    बिहार में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर अनुपम खेर और सहयोगियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज राहुल गांधी
    बी-टॉउन से लेकर टेलीविज़न जगत की ये रहीं आज की बड़ी खबरें रजनीकांत
    'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर यूट्यूब से हुआ गायब, अनुपम खेर ने उठाए सवाल कांग्रेस समाचार
    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार

    मनोरंजन

    'एवेंजर्स: एंडगेम' में होगी एक नए सुपरहीरो की एंट्री हॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से की सगाई अक्षय कुमार
    नए साल में रणवीर-सारा की 'सिंबा' की जबरदस्त कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल बॉलीवुड समाचार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनेगी बायोपिक, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल नरेंद्र मोदी

    रणवीर सिंह

    दीपिका-रणवीर ने चार साल से छुपाकर रखा था ये राज़, दीपिका ने अब किया खुलासा दीपिका पादुकोण
    कपिल शर्मा के रिसेप्शन में रणवीर-दीपिका 'आंख मारे' पर जमकर नाचे, देखें वीडियो दीपिका पादुकोण
    इन अभिनेताओं का 2018 में पर्दे पर चला जादू, अपने अभिनय से जीता सबका दिल दीपिका पादुकोण
    अपनी की हुई इस गलती को तैमूर को नहीं दोहराने देना चाहतीं करीना बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023