Page Loader
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': गाना रिलीज से पहले करण जौहर ने लिखा भावुक नोट 
'तुम क्या मिले' के रिलीज से पहले करण जौहर ने लिया भावुक नोट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': गाना रिलीज से पहले करण जौहर ने लिखा भावुक नोट 

Jun 28, 2023
11:02 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह आजकल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि करण जौहर इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' बुधवार को 12 बजे जारी किया जाएगा। अब इससे पहले करण ने एक भावुक नोट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है।

पोस्ट

28 जून को रिलीज होगी फिल्म 

करण ने लिखा, 'कुछ ही घंटों में 'तुम क्या मिले' आपका हो जाएगा। मैं एक ऐसा गाना बनाना चाहता था, जिसके जरिए मैं अपने गुरु यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि दे सकूं। मैं इस गाने की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गया था।' इसके साथ करण ने खुलासा किया कि यह आलिया का पहला शूट है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट