NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह
    अगली खबर
    'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह
    रॉकी रंधावा के बंगले में हुई हत्या

    'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह

    लेखन मेघा
    Nov 29, 2023
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    फिल्म में 'रंधावा पैराडाइज' नाम की एक भव्य सफेद हवेली दिखाई थी, क्या आपको वो याद है?

    दरअसल, इस हवेली की दीवारें अब खून के दाग से सन गई हैं, क्योंकि हाल ही में इसमें 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है।

    आइए जानते हैं कि कैसे यह हवेली रातों-रात सुर्खियों में आई।

    मामला

    आखिर क्या हुआ हवेली में?

    ग्रेटर नोएडा में स्थित इस हवेली में 27 नवंबर को लगभग 9:30 बजे अशोक यादव नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हवेली में शादी समारोह के दौरान अशोक के बेटे के ससुर शेखर ने उन्हें गोली मारी है।

    बताया गया कि दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद शेखर ने अशोक के सिर में 2 गोली मारी।

    जांच के अनुसार, घटना में लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल हुआ और हमलावर शेखर भाग गया।

    विवाद

    दोनों परिवारों के बीच चल रहा था विवाद

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अशोक नोएडा के सेक्टर 51 के रहने वाले हैं। वह सेक्टर 51 ब्लॉक एच रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।

    सेंट्रल नोएडा की पुलिस उपायुक्त सुनीति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अशोक यादव के बेटे और शेखर की बेटी के तलाक की प्रक्रिया चल रही थी, जिसकी वजह से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शेखर गाजियाबाद का रहने वाला है।

    विस्तार

    किसकी है ये आलीशान हवेली?

    फिल्म में दिखाया गया कि रॉकी का यह 'रंधावा पैराडाइज' गौर मलबेरी मेंशन का एक हिस्सा है, जो गौर ग्रुप ऑफ डेवलपर्स की एक शानदार आवासीय सोसायटी में है।

    ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 1 में स्थित इस हवेली के मालिक गौर ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनोज गौर हैं।

    हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, यह विशाल हवेली 35,000 वर्ग फुट में फैली है, जिसमें बगीचे के साथ फव्वारे भी हैं। इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है।

    कहानी

    ऐसी थी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म से करण ने 7 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की थी।

    फिल्म की कहानी रॉकी और रानी की थी, जो एक-दूसरे से अपने दादा और दादी को मिलवाने के लिए मिलते हैं, लेकिन खुद प्यार में पड़ जाते हैं।

    फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन, तोता रॉय चौधरी और चूर्णी गांगुली जैसे शानदार कलाकार शामिल थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    करण जौहर

    करण जौहर ने दिखाई 'कॉफी विद करण 8' की झलक, जानिए कब और कहां होगा प्रसारण कॉफी विद करण
    करण जौहर और गुनीत मोंगा बनाएंगे फ्रेंच कॉमेडी 'द इनटचेबल्स' का हिंदी रीमेक गुनीत मोंगा
    कॉफी विद करण: रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, सनी देओल-बॉबी देओल समेत इन मेहमानों की चर्चा कॉफी विद करण
    ...जब मुश्किल में फंस गए थे करण जौहर, आदित्य चोपड़ा ने बढ़ाया था मदद का हाथ आदित्य चोपड़ा

    रणवीर सिंह

    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना 'रो लैं दे' जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी...' की कमाई जारी, अब 'गदर 2' और 'OMG 2' से टक्कर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए कुल कारोबार  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई तीसरे हफ्ते में भी जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    बॉलीवुड समाचार

    इमरान तेलुगु सिनेमा में शुरुआत करने के लिए उत्सुक, पवन कल्याण की 'OG' में देंगे दिखाई  इमरान हाशमी
    अर्जुन रामपाल ने इन फिल्मों में निभाए शानदार किरदार, जानिए किस OTT पर हैं मौजूद अर्जुन रामपाल
    26/11 मुंबई हमले का खौफनाक मंजर बयां करती हैं ये फिल्में और वेब सीरीज  वेब सीरीज
    निकिता गांधी के कॉन्सर्ट में कैसे हुआ हादसा और अब तक क्या कार्रवाई हुई? संगीत समारोह

    मनोरंजन

    सलमान खान की 17वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी 'टाइगर 3', अक्षय भी हुए रेस से बाहर टाइगर 3
    कृति का भाई-भतीजावाद पर बयान, बोलीं- स्टार किड के साथ बाहरी को भी दो बराबर मौके कृति सैनन
    #NewsBytesExplainer: कब हुई ग्रैमी पुरस्कार की शुरुआत, भारत में किसे मिला था पहली बार यह सम्मान? #NewsBytesExplainer
    'खिचड़ी 2' रिव्यू: हंसी-ठिठोली के साथ खुफिया मिशन पर लेकर जाएगा पारेख परिवार, मिलेगा भरपूर मजा फिल्म रिव्यू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025