रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आयरन मैन की जगह डॉक्टर डूम को चुना, MCU में होगी धमाकेदार वापसी
रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में वापसी करने जा रहे हैं और यह खबर उनके फैंस को चौंका सकती है।
इस बार वे आयरन मैन के रूप में नहीं, बल्कि 'अवेंजर्स: डूम्सडे' में डॉक्टर डूम का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।
यह फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'एंडगेम' में टोनी स्टार्क के भावुक विदाई के बाद, रॉबर्ट जूनियर की MCU में यह पहली वापसी होगी।
D23 में पेड्रो और रॉबर्ट के बीच महामुकाबले की मिलेगी झलक
रॉबर्ट जूनियर ने खुद बताया कि वे इस नई चुनौती को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इशारा किया कि हेली एटवेल और क्रिस इवांस के साथ उनके कुछ 'रोमांचक और अप्रत्याशित' पल देखने को मिलेंगे।
हाल ही में हुए D23 इवेंट में फैंस को इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। इसमें पेड्रो पास्कल के 'रीड रिचर्ड्स' और रॉबर्ट के 'डॉक्टर डूम' के बीच एक जोरदार आमना-सामना दिखाया गया।
वीडियो में डॉक्टर डूम नायकों पर 'चोरी की जिंदगी जीने' का आरोप लगाते हुए दिखे। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में क्रिस हेम्सवर्थ, फ्लोरेंस प्यू और हेली एटवेल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।