LOADING...
RJ महवश की सीरीज 'सतरंगी- बदले का खेल' का ऐलान, जानिए कहां देगी दस्तक
RJ महवश की नई सीरीज का ऐलान

RJ महवश की सीरीज 'सतरंगी- बदले का खेल' का ऐलान, जानिए कहां देगी दस्तक

Mar 31, 2026
03:01 pm

क्या है खबर?

RJ महवश को आखिरी बार वेब सीरीज 'प्यार, पैसा और प्रॉफिट' में देखा गया था। अब उनकी नई सीरीज 'सतरंगी- बदले का खेल' का ऐलान किया गया है जो उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इसके निर्देशन की कमान जय बसंतु ने संभाली है, जबकि निर्माता दिलीप बच्चन झा और रितेश मोदी हैं। सीरीज में महवश के साथ अंशुमान पुष्कर मुख्य किरदार में दिखाई देंगे, जिन्हें 'साल मोहब्बत' और '12वीं फेल' से पहचान मिल चुकी है।

रिलीज

जानिए किस OTT पर देगी दस्तक

'सतरंगी- बदले का खेल' का प्रीमियर ZEE5 पर किया जाएगा। रिलीज तारीख आना बाकी है। सीरीज से पहला पोस्टर भी सामने आया है जिसमें महवश और अंशुमान की एक झलक को पेश किया गया है। इसकी कहानी भावनात्मक रिश्तों, सामाजिक कलंक और जटिल रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सम्मान, प्रेम और बदले का मिश्रण शामिल है। सीरीज में कुमुद मिश्रा, उपेन चौहान, सद्दाम सोफिया हुसैन, अतुल कुसुम संजय और बी शांतुनु जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में शामिल होंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट 

Advertisement