सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
मनोरंजन
RJ बालाजी के निर्देशक में बनी सूर्या की एक्शन फिल्म 'करुप्पु' 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 301 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब यह फिल्म आपके घरों तक पहुंचने वाली है।
प्राइम वीडियो ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
फिल्म 'करुप्पु' तमिल और तेलुगु में है उपलब्ध
यह फिल्म तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में स्ट्रीम होगी, ताकि ज्यादा दर्शक इसकी कहानी का मजा ले सकें।
सूर्या के साथ इस फिल्म में तृषा कृष्णन, अनघा रवि, इंद्रांस और मंसूर अली खान जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
साईं अभ्यंकर का संगीत इस फिल्म की जान है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म में शानदार गानों के साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा।