LOADING...
'राजा शिवाजी' के लिए सलमान-अभिषेक ने निभाया भाईचारा, इन सितारों ने भी दिया साथ
रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा

'राजा शिवाजी' के लिए सलमान-अभिषेक ने निभाया भाईचारा, इन सितारों ने भी दिया साथ

May 07, 2026
03:14 pm

क्या है खबर?

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर फिल्म बनाकर रितेश देशमुख जनता की तारीफों के हकदार बन गए हैं। 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने हिंदी और मराठी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। ट्रेलर लॉन्च के माैके पर रितेश ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने का सपना उन्होंने करीब 10 साल पहले देखा था। अब जब फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, तो अभिनेता ने एक बड़ा खुलासा किया है।

कुर्बानी

फिल्म के लिए फीस की दी कुर्बानी

पिंकविला के मुताबिक, लाइव टाइम्स से बातचीत में अभिनेता ने बताया कि 'राजा शिवाजी' में सलमान खान, अभिषेक बच्चन समेत अन्य सितारों ने बिना शुल्क काम करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा अनकहा प्यार और सम्मान है, जो एक-दूसरे के लिए निःस्वार्थ है। अगर कल अभिषेक या सलमान मुझसे पूछें, 'इसके बारे में क्या ख्याल है?' तो मैं बिना सोचे-समझे हां कह दूंगा क्योंकि अगर उन्होंने मेरे बारे में सोचा है, तो मुझे वहां होना ही है।"

आभार

"मैंने 23 वर्षों में यही कमाया"

रितेश ने आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने 23 वर्षों में यही कमाया है। उन्होंने कहा, "सलमान, अभिषेक, विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, ​​जेनेलिया देशमुख और मैंने कोई शुल्क नहीं लिया। हम सभी ने इस फिल्म को आज इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क काम किया है।" बता दें, 'राजा शिवाजी' में सलमान ने एक कैमियो किया है। वह पहले भी रितेश की 2023 में आई फिल्म 'वेद' में कैमियो करके चर्चा बटोर चुके हैं।

Advertisement