'राजा शिवाजी' की कमाई में मामूली गिरावट, फिर भी तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
क्या है खबर?
रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही है। एक हफ्ता पूरा करने जा रही इस फिल्म को हिंदी के साथ मराठी संस्करण में रिलीज किया गया था। इन 6 दिनों के अंदर फिल्म को मराठी दर्शकों से बड़ा फायदा मिलता दिखा है और यही कारण है कि इसने अब तक 6 फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। रितेश की 'राजा शिवाजी' मराठी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
कमाई
'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' ने रिलीज के 6वें दिन, यानी पहले बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें हिंदी संस्करण से 1.25 करोड़ और मराठी संस्करण से 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। चूकि 5वें दिन कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये था। ऐसे में कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' ने अब तक कुल 48.65 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। जल्द फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।
रिकॉर्ड
मराठी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी 'राजा शिवाजी'
'राजा शिवाजी' ने मराठी सिनेमा में चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है। इसने अब तक 'नटसम्राट' (42 करोड़), 'पवनखिंड' (37.72 करोड़), 'लाई भारी' (37 करोड़), 'कट्यार कलजात घुसाली' (35 करोड़), 'ठाकरे' (31.6 करोड़) और 'टाइमपास' (30 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म का अगला लक्ष्य 'वेद' (61.2 करोड़), 'बैपन भारी देवा' (76.28 करोड़) और 'सैराट' (90 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त भी शामिल हैं।