फिल्म 'वीर शिवाजी' में रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा के बेटे का डेब्यू, ट्रेलर में दिखी झलक
क्या है खबर?
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म 'वीर शिवाजी' चर्चा में है। 20 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए। इसमें मराठा योद्धाओं के शौर्य की गाथा को बखूबी पेश किया गया है। एक और कारण है जो ट्रेलर को बेहद खास बनाता है। दरअसल, इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया डिसूजा के बेटे ने अपना डेब्यू किया है। उनकी झलक ट्रेलर में दिखती है।
उपलब्धि
देशमुख परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि
'वीर शिवाजी' के ट्रेलर की शरुआत में युवा छत्रपति शिवाजी महाराज को दिखाया जाता है, जो स्वराज्य के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। इस किरदार को रितेश और जेनेलिया के 10 साल के बेटे, राहिल देशमुख ने निभाया है, जिनका जन्म 2016 में हुआ था। ट्रेलर में उनकी मासूमिय और अभिनय ने फैंस का मन मोह लिया है। यह उनका फिल्मी दुनिया में पहला कदम है, जो देशमुख परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'वीर शिवाजी' का ट्रेलर
'RAJA SHIVAJI' TRAILER OUT NOW – 1 MAY 2026 RELEASE... Goosebumps guaranteed... #RajaShivajiTrailer has soul and scale... MAGNIFICENT.#JioStudios and #MumbaiFilmCompany unveil the trailer of #RajaShivaji, based on one of #India's greatest warrior kings.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2026
HINDI 🔗:… pic.twitter.com/ylr715rqHx
फिल्म
कब रिलीज होगी फिल्म?
'वीर शिवाजी' में रितेश और जेनेलिया के अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं। मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में रितेश ने पुष्टि की कि सलमान खान भी इसमें एक दमदार कैमियो करेंगे। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की मुगलों के खिलाफ जीत और उनकी रणनीतिक शक्ति को समर्पित है। इसका बजट कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के ऊपर बताया गया है। फिल्म 1 मई काे रिलीज होगी।