Loading...
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान ने की शादी, पहली तस्वीर आई सामने
मोहसिन खान की शादी की तस्वीर आई सामने

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान ने की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

Oct 05, 2026
10:29 am

क्या है खबर?

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी कर ली है। कपल ने निजी समारोह में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं। समारोह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों साथ डांस करते नजर आए।

शादी

मोहसिन ने शादी की तस्वीरें साझा कर कही ये बात

मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी दुल्हन तमन्ना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों डांस करते नजर आए।

तस्वीर में मोहसिन सफेद टक्सीडो में बेहद अच्छे लग रहे हैं, जबकि तमन्ना पीच रंग के अनारकली सूट और स्कर्ट में नजर आईं।

फोटो के साथ मोहसिन ने लिखा, 'क्या दिन है, माशाअल्लाह।'

इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में हमजा मलिक और जैन जोहैब का पाकिस्तानी गाना 'अल्फाज' भी जोड़ा।

बधाई

मोहसिन को फैंस से लेकर सितारों ने दी बधाई

शादी समारोह के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में मोहसिन और तमन्ना शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस करते हुए नजर आए।

वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों 'दिलवाले' के रोमांटिक गाने 'जनम जनम' पर थिरकते दिखाई दिए। कपल की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्मी सितारों ने भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट देखें

ADVERTISEMENT

करियर

कौन हैं मोहसिन?

मोहसिन एक टेलीविजन अभिनेता हैं, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में मशहूर कर दिया। कार्तिक की भूमिका ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई, साथ ही कई अवार्ड और नॉमिनेशन भी मिले।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 के शो 'लव बाय चांस' से की और इसके बाद 'निशा और उसके कजन्स' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे शो में भी काम किया। इसके साथ ही वो कई वेब सीरीज में भी दिखाई दिए।

ADVERTISEMENT