ऋषभ शेट्टी ला रहे हैं छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य गाथा, जानें कब होगी रिलीज?
इतिहास के जानकारों और फिल्म प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता ऋषभ शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' ला रहे हैं।
यह फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग साल 2028 में आएगा और दूसरा भाग 2029 में।
फिल्म की टीम ने इसे 2 भागों में बनाने का फैसला इसलिए किया है ताकि वे शिवाजी महाराज की महान कहानी को और गहराई से दिखा सकें और उनकी विरासत के साथ पूरा न्याय कर सकें।
ऋषभ की फिल्म का बजट है 500 करोड़ के पार
इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहने का अनुमान है। इससे यह भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन जाएगी।
फिल्म का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में ही फिल्माया जाएगा, क्योंकि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने जीवन बिताया और संघर्ष किया था।
माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग ऋषभ अपनी दूसरी फिल्म 'जय हनुमान' पूरी करने के बाद ही शुरू करेंगे।
'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने और नेशनल अवॉर्ड हासिल करने के बाद, शिवाजी के रूप में ऋषभ का पहला लुक सामने आते ही फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह शायद ऋषभ का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साबित होगा।