Page Loader
संदीप सिंह की 'द प्राइड ऑफ भारत' के हीरो बने ऋषभ शेट्टी, जानिए कब रिलीज होगी
'द प्राइड ऑफ भारत' के हीरो बने ऋषभ शेट्टी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rishabshettyofficial)

संदीप सिंह की 'द प्राइड ऑफ भारत' के हीरो बने ऋषभ शेट्टी, जानिए कब रिलीज होगी

Feb 17, 2025
12:43 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक संदीप सिंह ने बीते साल छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित अपनी अगली फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' की घोषणा की थी। इस बायोपिक के जरिए वह मराठा योद्धा राजा की कहानी को देशभर में पहुंचाना चाहते हैं और भव्य पैमाने पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। ताजा खबर यह है कि 'द प्राइड ऑफ भारत' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका ऋषभ शेट्टी निभाने वाले हैं।

तारीख

रिलीज तारीख से उठा पर्दा 

'द प्राइड ऑफ भारत' की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी। गीतकार प्रसून जोशी और संगीतकार प्रतीम भी इस फिल्म शामिल हो गए हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम करेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट